---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

दिल के दौरे का खतरा 70 से 80% तक हो सकता है कम, AIIMS के प्रोफेसर ने बताया Heart Attack से बचने के लिए क्या करें

Heaty Attack Se Kaise Bache: हार्ट अटैक आने से पहले और हार्ट अटैक आने के बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. यहां जानिए AIIMS के प्रोफेसर क्या सलाह दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक एक ऐसी बीमारी है जिसे समय रहते पहचानना और इलाज करना जरूरी है. AIIMS के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए वीडियो में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय बताते हैं कि दिल का दौरा वो परिस्थिति है जिसमें दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनी में अचानक से रुकावट आ जाती है. इससे दिल को जरूरी ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. इससे दिल कमजोर हो सकता है और अचानक मृत्यु भी हो सकती है. यह समझना जरूरी है कि दिल का दौरा (Dil Ka Daura) एक जानलेवा बीमारी है लेकिन अगर इसे शुरुआत में ही पहचान लिया जाए और जल्द से जल्द इलाज किया जाए तो इसका असर कम किया जा सकता है और जान बचाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें – मिर्गी का दौरा आने पर तुरंत क्या करना चाहिए? AIIMS की प्रोफेसर ने बताया मुंह में उंगली डालना नहीं बल्कि यह तरीका आएगा काम

---विज्ञापन---

दिल का दौरा आने के कारण

दिल का दौरा धमनियों में जमे फैट के ऊपर अचानक ब्लड क्लॉट या खून का थक्का बनने से होता है. तंबाकू का सेवन, धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल, दिल के दौरे का पारिवारिक इतिहास, खराब खानपान, एक्सरसाइज की कमी और तनाव जैसे कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देते हैं. हालांकि, हर 5 में से एक दिल का दौरा इन कारणों के बिना भी हो सकता है.

हार्ट अटैक के लक्षण

---विज्ञापन---
  • हार्ट अटैक आने पर तेज दर्द महसूस हो सकता है
  • सीने में भारीपन, घुटन या जलन का एहसास होता है
  • आमतौर पर छाती के बीच या बाईं तरफ असहजता महसूस होती है
  • दिक्कत गर्दन, बाएं हाथ और ऊपरी पेट तक फैल सकती है
  • पसीना और जी मिचलाने जैसा एहसास हो सकता है जिसे अक्सर ही एसिडिटी समझ लिया जाता है.

दिल के दौरे के लक्षण दिखें तो क्या करें

प्रोफेसर की सलाह है कि दिल का दौरा पड़ने के लक्षण (Heart Attack Symptoms) नजर आएं तो एंबुलेंस या इमरजेंसी सेवाओं को बुलाना चाहिए. ECG से दिल के दौरे की पुष्टि करना जरूरी है और इसे 10 मिनट के अंदर ही करना चाहिए. अगर ईसीजी से दिल के दौरे की पुष्टि हो जाती है तो तुरंत एस्प्रिन या स्टैटिन की गोली डॉक्टर द्वारा दी जानी चाहिए. फिर मरीज को एक ऐसे अस्पताल में लेकर जाना चाहिए जहां ब्लड क्लॉट पिघलाने वाली दवाएं या एंजियोप्लास्टी से बंद धमनी में फिर से ब्लड फ्लो शुरू किया जा सके इसकी सुविधा होनी चाहिए.

---विज्ञापन---

गोल्डन आवर में इलाज है जरूरी

दिल के दौरे का इलाज में समय का बड़ा रोल है. हार्ट अटैक आने के पहले घंटे को गोल्डन आवर कहते हैं. इस समय में इलाज मिल जाए तो दिल को कम से कम नुकसान होता है. लेकिन, अगर 6 से 12 घंटे की देरी हो तो ज्यादा नुकसान हो सकता है.

---विज्ञापन---

दिल के दौरे से कैसे रहें बचकर

  • दिल के दौरे से बचने के लिए फल, सब्जियों और साबुन अनाज से भरपूर खाना खाएं.
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें.
  • तंबाकू का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें.
  • योग और ध्यान के जरिए तनाव को कम किया जा सकता है
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर की जांच करना जरूरी है.

इन आसान उपायों को आजमाने पर दिल के दौरे का खतरा 70 से 80 प्रतिशत तक कम हो सकता है. ये 3 जरूरी कदम भी बेहद जरूरी हैं –

---विज्ञापन---
  • लक्षणों की जल्दी पहचान करें
  • हार्ट अटैक आने पर तुरंत ECG करवाना जरूरी
  • खून पतला करने वाली दवाओं और क्लॉट-बस्टिंग दवाओं या एंजियोप्लास्टी का तुरंत उपयोग करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि आंतों में सूजन है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज के लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---


First published on: Aug 10, 2026 03:39 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola