सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं? आज ही बदलें अपनी आदत
क्या आप भी सुबह उठते ही खाली पेट गर्म चाय पी लेते हैं? क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपकी सेहत पर कैसा असर डाल सकती है?

रोजाना की आदत बन रही खाली पेट चाय पीना
2 / 7खाली पेट चाय पीना कई लोगों की रोजाना की आदत है, लेकिन इससे कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन और बेचैनी जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
पाचन तंत्र पर असर
3 / 7खाली पेट चाय पीने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस या असहजता महसूस हो सकती है. चाय में मौजूद कैफीन और अन्य तत्व पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं.
एसिडिटी और जलन की समस्या
4 / 7सुबह खाली पेट चाय पीने से कुछ लोगों में पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. खासकर जिन लोगों को पहले से गैस या रिफ्लक्स की शिकायत रहती है, उन्हें खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए.
बेचैनी की समस्या
5 / 7चाय में कैफीन पाया जाता है, जिसकी मात्रा व्यक्ति और चाय के प्रकार पर भी निर्भर करती है. हालांकि, खाली पेट ज्यादा कैफीन लेने से कुछ लोगों को घबराहट, बेचैनी या धड़कन तेज लग सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही चाय का सेवन करें.
नजरअंदाज न करें ये लक्षण
6 / 7अगर आपको सुबह चाय पीने के बाद बार-बार पेट दर्द, जलन या मितली-उल्टी जैसा कुछ महसूस होता है, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें. बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं और उनके सलाह के अनुसार, आदतें अपनाएं.
सुबह शरीर को क्या चाहिए
7 / 7सुबह उठते ही शरीर को पानी की जरूरत होती है. ऐसे में पानी की जगह चाय का सेवन सेहत पर असर डाल सकती है. बेहतर रहेगा कि आप दिन की शुरुआत पर्याप्त पानी पीकर करें. यह भी पढ़ें: अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.