मोटापे से बचने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट? आज ही फॉलो करें WHO का ये डाइट प्लान

क्या आप भी मोटापे से परेशान हैं और इससे जल्दी राहत पाना चाहते हैं? आइए आपको WHO के टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस गंभीर स्थिति से राहत पा सकते हैं.

WHO obesity diet guidelines 2026

WHO की मोटापा और डाइट से जुड़ी गाइडलाइंस 2026. (Image:AI)

आज के वक्त में हेल्दी शरीर होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है, क्योंकि देश न दुनिया में बड़ी संख्या में लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. इसमें डायबिटीज, बीपी, दिल की बीमारी सबसे आम है, लेकिन इन सभी का कहीं न कहीं कनेक्शन मोटापे से आकर जुड़ जाता है. मोटापा एक गंभीर स्थिति है, जो शरीर को बाहर से भले ही भरा-भरा दिखाता है, लेकिन अंदर से इतना कमजोर बना देता है कि, शरीर बीमारियों का घर बन जाता है. जानकारी के अनुसार, आज भारत में करोड़ों लोग मोटापे का शिकार हैं, जो उन्हें गंभीर बीमारियों के बीच घेर रहा है. इस स्टोरी में हम आपको WHO द्वारा जारी ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी डाइट को बेहतर बना सकते है और मोटापे से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारणों से व्यक्ति हो जाता है मोटापे का शिकार?

WHO के मुताबिक, मोटापे के पीछे कई कारण हो सकते हैं, ज्यादा वजान और मोटापे की समस्या ऊर्जा लेने (खान-पान) और ऊर्जा खर्च करने (शारीरिक गतिविधि) के बीच असंतुलन के कारण होती है. ज्यादातर मामलों में, मोटापा कई कारणों से होने वाली बीमारी है, जिसमें पर्यावरण, मनोवैज्ञानिक-सामाजिक कारक और जेनेटिक बदलाव शामिल होते हैं. मरीजों के एक छोटे समूह में, मोटापे के लिए कोई एक मुख्य कारण पहचाना जा सकता है (जैसे दवाएं, बीमारियां, मेडिकल प्रक्रियाओं के कारण होने वाली समस्याएं, और मोनोजेनिक बीमारी/जेनेटिक सिंड्रोम). इसके अलावा, खराब लाइफस्टाइल, सही डाइट न लेना भी शामिल है.

मोटापे के कारण कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ता है

मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. शरीर में अतिरिक्त चर्बी बढ़ने से टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी, स्ट्रोक और हाई कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ सकता है. इसके अलावा मोटापे से फैटी लिवर, स्लीप एपनिया और कई मामलों में कैंसर तक भी भी बढ़ सकता है. इतना ही नहीं, ज्यादा वजन के कारण जोड़ों पर दबाव बढ़ने से घुटनों और कमर में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

विज्ञापन

वजन कम करने के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?


WHO के अनुसार, अगर डेली-रूटीन में कुछ चीजों को शामिल किया जाए और कुछ आदतों से हाथों की पीछे किया जाए, तो मोटापे को कम किया जा सकता है. इसमें;

  • स्क्रीन टाइम (स्क्रीन देखने का समय) सीमित करना.
  • चीनी-युक्त ड्रिंक्स और ज्यादा एनर्जी देने वाले फूड आइटम का सेवन सीमित करना और स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देना.
  • स्वस्थ जीवन जीना , जिसमें स्वस्थ आहार, फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना.
  • नियमित रूप से पूरी नींद लेना
  • अगर आप तंबाकू और शराब का सेवन करते हैं, तो उससे परहेज करना.
  • अपनी थाली में साबुत अनाज और नट्स को शामिल करना.
  • अगर आप इन टिप्स को अपनाएंगे, तो मोटापे से जल्द राहत पा सकते हैं और एक अच्छी लाइफ जी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं? आज ही बदलें अपनी आदत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ