किडनी से जुड़ी कई बीमारियों के बारे में सुना होगा, जिसमे सबसे आम और अक्सर लोगों को परेशान करने वाली बीमारी स्टोन की समस्या है. ये समस्या खतरनाक है, लेकिन अगर वक्त में इलाज किया जाए, तो ठीक हो सकती है. लेकिन हम इस स्टोरी में किडनी से जुड़ी एक ऐसी समस्या के बारे में बताएंगे, जो अक्सर लोगों को हो जाती है, इसका नाम किडनी सिस्ट है. न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों को किडनी सिस्ट की समस्या होती है. आपको मालूम नहीं होगा कि इस बीमारी के कारण किडनी पर पानी की छोटी थैलियां जमने लगती हैं, जो कई मामलों में काफी खतरनाक भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं क्या है ये समस्या और क्या ये ठीक हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Kidney Stone: पथरी से राहत के लिए बाबा रामदेव ने बताए आयुर्वेदिक उपाय, जानें कैसे ठीक
क्या है किडनी सिस्ट
सिस्ट एक थैली जैसी संरचना होती है, जो किडनी पर होने लगती है. किडनी में सिस्ट गोल होते हैं, इनकी दीवार बहुत पतली और साफ होती है और आमतौर पर इनमें पानी जैसा लिक्विड भरा होता है. National Kidney Federation की रिपोर्ट के अनुसार, इनका साइज 5 सेंटीमीटर से लेकर इतना छोटा हो सकता है कि इन्हें सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही साफ देखा जा सके. नॉर्मल में ये सामान्य गंभीर नहीं है, किडनी में एक या दो अलग-अलग सिस्ट मिलना आम बात है. सामान्य किडनी में कभी-कभी हर किडनी में 5 तक सिस्ट हो सकते हैं, हालांकि, ज्यादा सिस्ट होना असामान्य है, लेकिन जरूरी नहीं कि यह किसी गंभीर बीमारी की वजह से हो. हालांकि, कुछ सिस्ट किडनी कैंसर का रूप भी हो सकते हैं और ये सामान्य सिस्ट जैसे नहीं दिखते.
किन लोगों को हो सकती है किडनी की ये समस्या
NIDDK की रिपोर्ट के अनुसार, एक बड़े अध्ययन में पाया गया कि लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को किडनी में साधारण सिस्ट (simple kidney cysts) की समस्या होती है. वहीं, 50 साल और उससे ज्यादा के उम्र के लोगों में, लगभग 5 में से 1 व्यक्ति को किडनी में साधारण सिस्ट होते हैं. किडनी में साधारण सिस्ट ज्यादा उम्र के लोगों में ज्यादा आम हैं, और महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इनके होने की संभावना कहीं ज्यादा होती है.
क्या किडनी सिस्ट की समस्या गुर्दों को फेल कर सकती है?
रिपोर्ट में बताया गया कि किडनी में सिस्ट का होना एक आम समस्या है और इससे कोई बीमारी नहीं होगी. इतना ही नहीं, यह भी बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति की किडनी में कई सिस्ट है, तो भी उसके किडनी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, क्योंकि किडनी में दल लाख से ज्यादा ट्यूब होती हैं, ऐसे में एगर किसी एक जगह यह समस्या होती है, तो बाकी के ट्यूबों को कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि, कुछ स्थितियों में, जैसे कि मेडुलरी सिस्टिक किडनी डिजीज और ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज में किडनी फेलियर की समस्या हो सकती है.
कैसे दिखते हैं किडनी सिस्ट में लक्षण?
बात करें किडनी सिस्ट के कारण दिखने वाले लक्षणों की तो, उम्र बढ़ने के साथ-साथ, साधारण किडनी सिस्ट का आकार और संख्या बढ़ने लगती है. हालांकि, आमतौर पर साधारण किडनी सिस्ट से कोई लक्षण या अतिरिक्त स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं. लेकिन कुछ गंभीर मामलों में साधारण किडनी सिस्ट इतनी बड़ी हो सकती हैं कि:
- हड्डियों या अन्य अंगों पर दबाव डालकर दर्द या बेचैनी पैदा कर सकती हैं.
- किडनी या पेशाब की नली से खून या मूत्र के प्रवाह को रुकावट पैदा कर सकती हैं.
- संक्रमित होकर बुखार, दर्द की स्थिति पैदा कर सकती है.
- फट सकती हैं, जिससे दर्द या पेशाब करते वक्त खून आ सकता है, जिसे हेमेटुरिया भी कहते हैं.
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बन सकती है.
अगर किसी व्यक्ति को किडनी सिस्ट हो, तो बेहतर रहेगा कि वह नियमित रूप से जांच कराते रहें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, दवा, डाइट आदि का सेवन करें.
यह भी पढ़ें:किडनी सही से कर रही है काम या नहीं? घर पर इन 5 आसान तरीकों से करें खुद पता
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines