Kidney Stone: पथरी से राहत के लिए बाबा रामदेव ने बताए आयुर्वेदिक उपाय, जानें कैसे ठीक होगी आपकी ये समस्या
किडनी स्टोन की परेशानी लोगों को बहुत तकलीफ देती है, लेकिन आयुर्वेद में इसका उपाय मिलता है. आइए जानते हैं बाबा राम देव ने इस समस्या से राहत पाने के लिए क्या उपाय बताएं?

किडनी स्टोन की समस्या लोगों के बीच काफी आम होती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल है. लेकिन आप बिना के केमिकल वाली दवाओं के आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए आपको बाबा रामदेव द्वारा बताए गए कुछ उपायों के बारे में बताते हैं.
किडनी स्टोन की समस्या क्यों होती है?
2 / 8किडनी स्टोन यानी पथरी तब बनती है, जब पेशाब में मौजूद कुछ कैल्शियम, ऑक्सलेट और अन्य खनिज जमा होकर छोटे-छोटे कठोर कण बना लेते हैं. कम पानी पीना, गलत खानपान और कुछ स्वास्थ्य स्थितियां इसका कारण बन सकती हैं.
कैसे दिखते हैं पथरी के लक्षण
3 / 8किडनी में छोटी पथरी कई बार बिना किसी खास लक्षण के रह सकती है. वहीं, पथरी खिसकने या मूत्र मार्ग में रुकावट होने पर कमर या पेट में तेज दर्द, पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना या खून दिखाई देना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
बाबा रामदेव ने पानी पीने पर दिया जोर
4 / 8बाबा रामदेव ने अपने कार्यक्रम में पथरी से जुड़ी जानकारी में पर्याप्त पानी पीने और शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहने पर जोर दिया है.
तेज चलने और व्यायाम से मिल सकती है मदद
5 / 8बाबा रामदेव ने कहा कि तेज चलने, दौड़ने और कपालभाति जैसे योग करना चाहिए. नियमित फिजिकल एक्टिविटी बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी है.
छाछ को लेकर क्या कहा गया है?
6 / 8पथरी को लेकर बाबा रामदेव द्वारा खट्टी छाछ के सेवन का सुझाव भी दिया गया है. बाबा रामदेव का मानना है कि खट्टी छाछ के सेवन से मूत्र रोग से भी राहत मिल सकती है.
कुल्थी की दाल भी मददगार
7 / 8कुल्थी की दाल का इस्तेमाल पथरी से जुड़े कुछ पारंपरिक घरेलू उपायों में किया जाता रहा है. बाबा राम देव के अनुसार, 1-2 चम्मच कुल्थी को एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी 50-100 ग्राम रह जाए तो छान कर पी लें, इसके सेवन से भी राहत मिल सकती है.
इस बात का रखें ख्याल
8 / 8यह उपाय शुरुआती अवस्था में फायदा पहुंचा सकते हैं, अगर पथरी की समस्या बहुत बुरे हालात में है या जिस अंग में पथरी हुई है वह पूरी भर चुकी है, तो ऐसे हालात में ऑपरेशन ही करवाना जरूरी है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: अचानक क्यों बिगड़ी जेपी नड्डा की तबीयत? कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टरों ने बताया हाल अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















