Dengue Fever: बारिश के मौसम में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों और घरवालों की सबसे बड़ी चिंता अक्सर प्लेटलेट्स को लेकर ही होती है. जैसे ही ब्लड टेस्ट में प्लेटलेट्स कम दिखाई देती हैं तो कई लोग घबरा जाते हैं और प्लेटलेट चढ़ाने की जरूरत समझने लगते हैं. हालांकि, डेंगू में सिर्फ प्लेटलेट्स का कम होना ही खतरनाक नहीं है. मरीज की हालत, ब्लीडिंग, ब्लड प्रेशर, हेमाटोक्रिट और दूसरे लक्षणों को भी देखना जरूरी है. इसको लेकर एम्स ने एक गाइडलाइन जारी की और दूसरी भारत की नेशनल गाइडलाइंस फॉर क्लीनिक मैनेजमेंट ऑफ डेंगू फीवर नाम से है. इसमें डेंगू फीवर को लेकर लोगों को विस्तार से बताया गया है.
इसे भी पढ़ें- Kidney Stone: पथरी से राहत के लिए बाबा रामदेव ने बताए आयुर्वेदिक उपाय, जानें कैसे ठीक होगी आपकी ये समस्या
प्लेटलेट्स गिरने से क्या होता है?
डेंगू वायरस शरीर की प्लेटलेट्स को इफेक्ट कर सकता है. बीमारी के दौरान प्लेटलेट काउंट तेजी से नीचे जा सकता है. हालांकि, सिर्फ कम प्लेटलेट काउंट देखकर यह नहीं बताया जा सकता कि मरीज कितना बीमार है? राष्ट्रीय गाइडलाइन के मुताबिक डेंगू के क्रिटिकल फेज में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने के साथ हेमाटोक्रिट बढ़ना भी शुरू हो जाता है. यह फेज आमतौर पर बुखार शुरू होने के तीसरे-चौथे दिन के आसपास होता है.
कितने प्लेटलेट्स पर खतरा बढ़ जाता है?
यह मान लेना सही नहीं है कि किसी एक नंबर से नीचे आते ही हर मरीज की हालत गंभीर हो जाती है. डॉक्टर प्लेटलेट काउंट के साथ मरीज की पूरी कंडीशन देखते हैं. इसको लेकर गाइडलाइन में बताया गया है कि बिना ब्लीडिंग के सिर्फ कम प्लेटलेट्स होने पर घबराना नहीं चाहिए जैसे प्लेटलेट्स 10000 से कम हों और ब्लीडिंग न हो तो घबराने की जरूरत नहीं है.
प्लेटलेट्स कम हों तो तुरंत प्लेटलेट चढ़वाना जरूरी है?
डेंगू की इस राष्ट्रीय गाइडलाइन के अनुसार, प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन ब्लीडिंग होने पर ही किया जाता है. सिर्फ रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम आने की वजह से अपने आप प्लेटलेट चढ़वाना ठीक नहीं. इसलिए मरीज को बार-बार प्लेटलेट टेस्ट कराने या प्लेटलेट चढ़ाने का फैसला खुद से नहीं लेना चाहिए.
इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे तो मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. यह बीमारी और गंभीर हो सकती है.
- लगातार उल्टी होना
- पेट में तेज दर्द या पेट दबाने पर दर्द होना
- बहुत ज्यादा सुस्ती या बेचैनी
- नाक से खून आना
- काला मल या खून की उल्टी होना
- बहुत ज्यादा खून आना
- पेशाब में खून आना
- चक्कर आना या बेहोशी
- पेट या फेफड़ों के आसपास पानी जमा होना
- लिवर का बढ़ना
- प्लेटलेट्स का तेजी से गिरना
डेंगू में क्या करें?
डेंगू में एक मरीज को अपना बहुत ही ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान नियमित रूप से हेल्दी ड्रिंक लेना, ब्लड प्रेशर, हेमाटोक्रिट, प्लेटलेट्स और यूरिन आउटपुट जैसी चीजों पर नजर रखना आदि शामिल है.
इसे भी पढ़ें- Sugar in Cold Drinks: एक गिलास कोल्ड ड्रिंक में कितनी चीनी होती है?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
4 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
18 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
20 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
21 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
22 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines