भारत में पुरुषों को सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर होता है? डॉक्टर ने बताए इस Cancer की पहली स्टेज के लक्षण

Most Common Cancer In Men: भारत में पुरुष इस एक कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. डॉक्टर ने बताया इस कैंसर की चपेट में आने पर शरीर पर कौन-कौन से बदलाव नजर आने लगते हैं और कैसे समय रहते इस कैंसर के लक्षण पहचाने जा सकते हैं.

Cancer

पुरुषों को कौन सा कैंसर ज्यादा होता है.

Cancer In Men: राष्ट्रीय कैंसर निवारण एवं अनुसंधान संस्थान (ICMR) के अनुसार, भारत में लगभग 2.5 मिलियन लोग कैंसर के साथ जी रहे हैं. हर साल 7 लाख नए कैंसर के मरीज इन आंकड़ों में शामिल होते हैं और कैंसर से जुड़ी 5,56,400 मौतें होती हैं. ऐसे में पुरुषों की बात करें तो पुरुषों में कई तरह के कैंसर देखे जाते हैं जिनमें ओरल कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर, आंतों का कैंसर और गले का कैंसर शामिल है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों में सबसे ज्यादा मुंह का कैंसर (Oral Cancer) होता है. ऐसे में कंसल्टेंट सर्जिकल ओनकोलॉजिस्ट डॉ. अमित चक्रबर्ती ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में बताया है कि ओरल कैंसर क्यों होता है, इसके क्या लक्षण (Mouth Cancer Symptoms) होते हैं और इसे किस तरह पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

ओरल कैंसर होने के लक्षण | Oral Cancer Symptoms

डॉ. अमित चक्रबर्ती नें कैंसर के लक्षणों को 2 भागों में बांटा है. पहला है कैंसर शरू होने से पहले के लक्षण और दूसरा कैंसर हो जाने के बाद के लक्षण.

विज्ञापन

सफेद चट्टा या लाल चट्टा

मुंह के अंदर सफेद या लाल रंग के चट्टे यानी दाने या निशान नजर आने लगते हैं. डॉक्टर ने कहा इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि यह सफेद या लाल चट्टा समय के साथ कैंसर में बदल सकता है. कैंसर की शुरुआत में मुंह कम खुलने की दिक्कत भी हो सकती है. इन दिक्कतों को मेडिकल टर्म में ल्युकोप्लाकिया, एर्थरोप्लाकिया और ओरल सबम्यकस फाइब्रोसिस कहते हैं. डॉक्टर का कहना है कि इस दिक्कत को ट्रीट करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें जिससे वे इन स्पॉट्स को पूरी तरह निकाल देंगे और आगे चलकर ये कैंसर में डेवलप नहीं होंगे. लेजर सर्जरी की मदद से ऐसा किया जाता है. जिन मरीजों का मुंह नहीं खुलता उनमें गाल के पास की हड्डी को हटाया जाता है.

विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि इन सफेद-लाल चट्टों की टेस्टिंग होती है. अगर टेस्टिंग में कैंसर के लक्षण नजर आते हैं तो एकबार फिर सर्जरी की जाती है.

विज्ञापन

3 हफ्तों से ज्यादा छाला

डॉक्टर ने बताया कि अगर मुंह के अंदर 3 हफ्तों से ज्यादा छाला (Mouth Ulcer) है और हर नुस्खा आजमाकर देख लिया है और छाले की दवाई लेने पर भी यह ठीक नहीं हो रहा है तो कैंसर स्पेशलिस्ट से संपर्क करना जरूरी है.

विज्ञापन

खाना निगलने में परेशानी

मरीजों को खाना निगलने में परेशानी होना या आवाज ठीक से ना निकलना या आवाज भारी और सही तरह से समझ ना आने वाली निकलना, कैंसर का शरुआती लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

कान में दर्द

कान में दर्द होना ओरल कैंसर के लक्षणों (Oral Cancer Ke Lakshan) में शामिल है. ऐसा जीभ के पीछे वाले भाग में हुए कैंसर का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

गर्दन में दर्द और गांठ

गर्दन में दर्द महसूस होना और गर्दन के किनारे पर गांठ हो जाना सर्वाइकल जैसी दिक्कतों का ही नहीं बल्कि मुंह के कैंसर का भी लक्षण हो सकता है. डॉक्टर ने बताया कि इसमें मुंह का कैंसर गर्दन की तरफ गया है या फिर फेफड़े का कैंसर इस हिस्से तर फैल गया है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ