कौन सा फल खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नसों की गंदगी निकाल देगा यह एक फ्रूट

Fruit For Cholesterol Control: हाई कॉलेस्ट्रोल को सही खानपान से कम किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सा फल है जिसे खाने पर गंदे कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत से निजात मिलती है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता पांचाल ने इस एक फल को कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए बेहद अच्छा बताया है.

Cholesterol Diet

कौन सा फल कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए अच्छा है.

विज्ञापन

Cholesterol Diet: शरीर में गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है तो रक्त वाहिनियों में चिपकना शुरू हो जाता है. इससे खून के प्रवाह पर असर पड़ता है और खून सही तरह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता. हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक, वेरिकोज वेन्स, मोटापा और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. ऐसे में हाई कॉलेस्ट्रोल को समय रहते कम करना जरूरी होता है. डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि अमरूद एक ऐसा फल है जिसे खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने लगता है. यहां जानिए किस तरह अमरूद (Guava) गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और रोजाना कितने अमरूद खाने पर फायदा नजर आने लगता है.

क्या अमरूद कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा है?

सोल्यूबल फाइबर से भरपूर – अमरूद में पेक्टिन नाम का सोल्यूबल फाइबर होता है जो कॉलेस्ट्रोल को डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में बांध लेता है और खून में सोखने से रोकता है. इससे एलडीएल (LDL) यानी गंदा कॉलेस्ट्रोल नेचुरली कम होने लगता है.

विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर – अमरूद विटामिन सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. आपको इससे संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी मिल जाता है. इसके साथ ही, अमरूद रक्त वाहिनियों को प्रोटेक्ट करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर रखता है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कॉलेस्ट्रोल बिल्ड अप को ट्रिगर करता है. ऐसे में अमरूद का सेवन इसे रोकता है.

ब्लड शुगर और वजन कम करना – अमरूद का एक बड़ा फायदा यह भी है कि ये ब्लड शुगर लेवल्स को स्टेबल करता है. इससे इंसुलिन स्पाइक कम होता है और फैट स्टोरेज कम होने में भी मदद मिलती है. इसके साथ ही, बैलेंस्ड वेट का मतलब है बेहतर लिपिड लेवल्स.

हार्ट और गट हेल्थ अच्छी रखना – अमरूद में पौटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है. वहीं, फाइबर अच्छे गट बैक्टीरिया को फायदा देता है जिससे कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल होता है.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए कैसे खाएं अमरूद

रोजाना एक मध्यम आकार का अमरूद (Amrood) खाया जा सकता है. अगर अमरूद ऑर्गेनिक है तो इसे छिलका समेत खा सकते हैं. अमरूद खाने का सही समय मिड मॉर्निंग यानी 10 से 11 के बीच का समय है इसके अलावा शाम 4 बजे इसे स्नैक की तरह खाया जा सकता है. इस बात का खास ध्यान रखें कि आप हैवी मील्स के साथ या फिर दूध के साथ इसे ना खाएं. पाचन में दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ