First Organ System to Develop in Baby: इंसान के बनने का प्रोसेस पूरे 9 महीने चलता है और हर महीने नए पार्ट बनते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर सबसे पहले कौन-सा अंग बनता है. कुछ लोग दिल का नाम लेते हैं, तो कुछ दिमाग का… लेकिन साइंस के मुताबिक शरीर में सबसे पहले न दिल बनता है और न ही दिमाग, क्योंकि इसका जवाब थोड़ा अलग है. मां के पेट में बच्चे के दौरान शरीर के अलग-अलग हिस्से एक क्रम में बनते हैं और शुरुआत में एक खास अंग से होती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इंसान के शरीर के सबसे क्या बनता है.
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा फ्रूट कौन सा है? डाइटिशियन ने बताया थाली में क्या क्या होना चाहिए
सबसे पहले क्या बनता है?
महिलाओं में फर्टिलाइजेशन के बाद सबसे पहले न्यूरल ट्यूब बनने की प्रक्रिया शुरू होती है. वक्त के साथ-साथ आगे चलकर दिमाग और रीढ़ की हड्डी बनना शुरू हो जाता है. यह शुरुआती 3 से 4 हफ्ते के अंदर बनने लगती है. इसलिए डॉक्टर प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने में फोलिक एसिड खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि न्यूरल ट्यूब को इसकी जरूरत होती है.
दिल कब बनता है?
इसके बाद बच्चे का दिल बनना शुरू होता है. यह प्रेग्नेंट होने के 6 हफ्ते के बाद धड़कने लगता है. इसलिए अल्ट्रासाउंड में पहली बार बच्चे की हार्टबीट दिखाई देती हैं. इसलिए 3 महीने बाद अबॉर्शन करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बच्चे का दिल धड़कने लगता है.
इसके बाद क्या बनता है?
इसके बाद महीने के हिसाब से बच्चे के पार्ट बनने लगते हैं. धीरे-धीरे बच्चे के शरीर के बाकी हिस्से भी बनना शुरू हो चुके होते हैं और तीन महीनों में शरीर के ज्यादातर जरूरी अंग बन जाते हैं.
- हाथ और पैर बनना
- आंखें बनना
- कान बनना
- फेफड़े बनना
- लीवर बनना
- किडनी बनना
- हड्डियां और मांसपेशियां बनना
फोलिक एसिड क्यों जरूरी है?
डॉक्टर महिलाओं और प्रेग्नेंसी की शुरुआत में फोलिक एसिड लेने की सलाह देते हैं. इससे बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी सही तरीके से बनने में मदद मिलती है.
मां की सेहत क्यों है जरूरी?
शुरुआती हफ्तों में बच्चे का विकास बहुत ही तेजी से होता है. इसलिए अच्छी डाइट, फोलिक एसिड, आयरन और डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करते रहना बेहद जरूरी होता है. शुरुआत में बच्चे की हेल्थ पर भी ध्यान देने की भी जरूरत होती है.
इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर कहीं आपको भी तो नहीं? डॉक्टर के बताए इन संकेतों से जान सकते हैं खुद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
51 mins agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
54 mins agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
3 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
4 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
23 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines