फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा फ्रूट कौन सा है? डाइटिशियन ने बताया थाली में क्या क्या होना चाहिए

Fatty Liver Foods: लिवर फैटी होने के बाद या पहले हमें अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए. डाइट ही है जो इंसान के शरीर को हेल्दी रखने का काम करती है. आप भी लिवर को सही रखने रख सकते हैं. 

Foods for Fatty Liver

फैटी लिवर में क्या खाएं? Image Credit- Freepik

Foods for Fatty Liver: फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए डाइट का अहम रोल होता है. सही खानपान से लिवर पर जमा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. डाइटिशियन सोनिया नारंग के मुताबिक, आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर हों. आइए इनकी इंस्टाग्राम की वीडियो के जरिए जानते हैं फैटी लिवर के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी थाली और किन चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूबेरी हो सकती है फायदेमंद

फैटी लिवर में ब्लूबेरी को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. आप इसे नाश्ते में या स्नैक में खा सकते हैं. 

अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है. फैटी लिवर में मुट्ठी भर अखरोट को डाइट में शामिल किया जा सकता है. इन्हें स्नैक के तौर पर या सलाद और ओट्स के साथ खाया जा सकता है. 

विज्ञापन

अलसी के बीज भी करें शामिल

अलसी के बीजों में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. इन्हें पीसकर दही, सलाद, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है. अलसी का सेवन हमेशा लिमिट में करें, क्योंकि यह गर्म भी होते हैं. 

ब्लैक कॉफी को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई अध्ययनों में कॉफी को लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद बताया गया है. फैटी लिवर वाले लोग बिना चीनी और क्रीम वाली ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपको एसिडिटी, नींद से जुड़ी समस्या या कॉफी से कोई समस्या है तो परहेज करें. 

विज्ञापन

जौ का आटा चुनें

फैटी लिवर में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की जगह साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना बेहतर माना जाता है. जौ का आटा फाइबर से भरपूर होता है और इसे रोटी में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. जौ की रोटी को सब्जी, दाल और सलाद के साथ खाया जा सकता है. 

कैसी होनी चाहिए फैटी लिवर में आपकी थाली?

फैटी लिवर में आपकी थाली में सब्जियां, सलाद, दाल या साबुत अनाज में हेल्दी फैट शामिल होना चाहिए. मौसमी फल, ब्लूबेरी, अखरोट और अलसी जैसे चीजें भी खाई जा सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ