Toothache Home Remedies: दांत में अक्सर ही अलग-अलग कारणों से दर्द रहने लगता है. कभी मसूड़ों की सूजन के कारण तो कभी दांत में सड़न से दर्द शुरू हो जाता है. कई बार दांतों की नसों की कमजोरी से झनझनाहट होती है या कुछ बहुत सख्त खा लेने पर दांत दुखने लगता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि इस दर्द को दूर कैसे करें. दांत का दर्द (Dant Dard) होता भी ऐसा है कि पूरे मुंह से लेकर जबड़े और सिर तक फैल जाता है. कई बार दांत दर्द में कान भी दर्द करने लगता है. ऐसे में यहां जानिए घर की वो कौन सी चीजें हैं जो दांत दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं. इन चीजों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो दर्द कम होने लगता है.
दांत दर्द से कैसे मिलेगा छुटकारा | How To Get Rid Of Toothache
नमक का पानी – दांत के दर्द को दूर करने के लिए नमक का पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है. एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और इस पानी से कुल्ला करें. नमक वाले पानी से कुल्ला करने पर मुंह के गंदे बैक्टीरिया मरते हैं और दांत की सिकाई हो जाती है जिससे दर्द कम होने लगता है.
यह भी पढ़ें- रात को सोते हुए मुंह से लार निकलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानिए बहुत ज्यादा लार निकलना किसका लक्षण है
लौंग आएगी काम – जिस दांत पर दर्द हो रहा है उसपर लौंग लगाने पर फायदा मिलता है. लौंग (Clove) को पीसकर रूई में रखें और इसे दर्द वाले दांत के ऊपर रख लें. लौंग दर्द को सोखने का काम करती है. लौंग के तेल को भी दर्द वाले दांत पर लगाया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप लौंग के तेल की 1-2 बूंदे ही इस्तेमाल करें.
लहसुन का करें इस्तेमाल – दांत का दर्द कम करने के लिए कच्चे लहसुन को कुचलकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगा लें. लहसुन में मौजूद एलिसिन बैक्टीरिया को दूर करता है और दर्द कम करने में असरदार होता है.
हींग है असरदार – हींग को नींबू के रस में मिलाएं और रूई में भरकर दर्द वाले दांत पर रख लें. इसे कुछ देर इसी तरह दांत पर रखने से दांत का दर्द कम होने लगता है.
कर सकते हैं ठंडी सिकाई – अगर दांत दर्द होने के साथ ही मसूड़े सूज गए हैं तो ठंडी सिकाई काम आएगी. इसके लिए बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी सूती कपड़े में बांध लें. इसे गाल के ऊपर से दांत पर लगाएं. 10 से 15 मिनट की सिकाई से आराम मिल जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
दांत के दर्द को दूर करने के लिए इस बात का खास ख्याल रखें कि आप दर्द के दौरान चुभने वाली चीजें ना खाएं. इसके अलावा, सिर को ऊंचा करके लेटें जिससे दांतों की नसों पर खून का दबाव कम हो और दर्द से राहत मिले. मीठी और बहुत ठंडी चीजों को खाने से बचें क्योंकि इससे दर्द तेज होने लगता है.
यह भी पढ़ें – बीपी बढ़ने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 7 लक्षण, डॉक्टर ने कहा वक्त रहते कर लें पहचान नहीं तो पड़ सकता है पछताना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
10 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
13 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
13 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
15 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
16 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines