बीपी बढ़ने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 7 लक्षण, डॉक्टर ने कहा वक्त रहते कर लें पहचान नहीं तो पड़ सकता है पछताना

High BP Symptoms: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर पर अलग-अलग तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में समय रहते हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को पहचानना और ब्लड प्रेशर कम करने की कोशिश करना जरूरी होता है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बता रही हैं ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर पर कौन-कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं.

High BP Symptoms

बीपी बढ़ने पर क्या महसूस होता है?

BP Badhne Ke Lakshan: रक्त आपकी वाहिनियों में कितनी तेजी से प्रवाहित होता है उसे ब्लड प्रेशर कहते हैं. अगर खून जरूरत से ज्यादा तेजी से बहने लगता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की दिक्कत कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर अगर लंबे समय तक बना रहे तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में वक्त रहते ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने पर ध्यान देना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डॉक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि हाई ब्लड प्रेशर के कौन-कौन से साइलेंट लक्षण हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है. आप भी जानिए डॉक्टर किन लक्षणों का जिक्र कर रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण

डॉक्टर का कहना है कि अगर शरीर पर ये लक्षण दिखने लगें तो समझ जाएं कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा है. समय रहते पहचान कर ली जाए तो हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है.

सुबह उठने पर थकान – अगर सुबह उठते ही थकान महसूस होती है तो यह रातभर बीपी बढ़े रहने का शुरुआती लक्षण है.

विज्ञापन

गर्दन और कंधे में जकड़न – रक्त वाहिकाओं में पूरा समय ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने की वजह से गर्दन और कंधे में जकड़न महसूस होती है.

बिना कारण घबराहट – अगर आपको बिना किसी कारण के घबराहट महसूस होती है तो इसका मतलब है कि आपका नर्वस सिस्टम तेज हो गया है.

विज्ञापन

बार-बार नींद में खलल – आपकी नींद अगर बार-बार टूटती है तो इसका मतलब कोर्टिसोल और ब्लड प्रेशर का रातभर बढ़ा हुआ रहना हो सकता है.

आंखो के सामने दबाव – अगर आंखों के सामने के हिस्से में दबाव या प्रेशर महसूस होता है तो यह ब्लड प्रेशर बढ़ने का साइलेंट लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

सिर के पिछले हिस्से में दर्द – ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक लक्षण यह भी है कि सुबह के समय सिर के पिछले हिस्से में दर्द रहता है. यह रात में बीपी बढ़ने का लक्षण होता है.

बिना काम के पसीना – अगर आपको बिना कुछ काम किए जरूरत से ज्यादा पसीना आता है तो यह हाई बीपी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके कहती हैं कि अगर आपको इन 7 में से 5 लक्षण भी नजर आ रहे हैं तो यह हाई बीपी का साइन है और इसीलिए आपको ब्लड प्रेशर कम करने पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए.

किन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ता है

विज्ञापन
  • जो लोग खानपान में सोडियम ज्यादा लेते हैं उनका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • डाइट में पौटेशियम कम होने पर भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • फिजीकल एक्टिविटी की कमी से ऐसा होता है.
  • एल्कोहल के जरूरत से ज्यादा सेवन या बहुत ज्यादा कॉफी पीने पर ऐसा होता है.
  • जो लोग तंबाकू खाते हैं उनका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • नींद की कमी और तनाव भी ब्लड प्रेशर की वजह बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें – बच्चों के मुंह से बदबू आना क्या किसी बीमारी का संकेत होता है? डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ