रात को सोते हुए मुंह से लार निकलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानिए बहुत ज्यादा लार निकलना किसका लक्षण है

Drooling Causes: अक्सर ही लोगों के मुंह से लार गिरने लगती है. रात के समय खासतौर से ऐसा होना किसी बीमारी या कंडीशन में हो सकता है. यहां जानिए मुंह से लार आना किस-किस समस्या का लक्षण हो सकता है.

Muh Se Laar Aana

मुंह से लार आने का क्या मतलब हो सकता है?

Muh se Laar Aana: ज्यादातर बच्चों के मुंह से ही लार निकलती नजर आती है और बड़ों के मुंह से नहीं. लेकिन, अगर बड़ों के मुंह से लार निकल रही है और सोते समय बहुत ज्यादा लार (Saliva) निकलती नजर आ रही है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसे में सोते समय लार निकलना या कहें मुंह से थूक बहना किन कंडीशंस में होता है और क्या यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है, जानिए यहां.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोते हुए लार निकलने की क्या वजह हो सकती है

सोते हुए मुंह से लार निकलना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा होता है तो किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की तरफ इशारा भी हो सकता है या किसी हेल्थ कंडीशन का लक्षण हो सकता है.

स्लीप एपनिया – सांस लेने में दिक्कत आने पर मसल कंट्रोल पर भी असर पड़ता है जिससे सलाइवा लीक (Saliva Leak) होने लगता है.

विज्ञापन

एसिड रिफ्लक्स – एसिडिटी, एसिड रिफलक्स या गर्ड की कंडीशन में मुंह से लार आ सकती है. पेट के एसिड खाद्य नली को इरिटेट कर सकते हैं जिससे एक्सेस सलाइवा ट्रिगर होता है.

एलर्जी या साइनस – श्वसन तंत्र की एलर्जी या साइनस में मुंह से जरूरत से ज्यादा लार आ सकती है. बलॉक नेजल पैसेज और मुंह से फॉर्स्ड ब्रीदिंग के कारण ड्रूलिंग यानी लार बढ़ती है.

विज्ञापन

पार्किन्सन डिजीज – मुंह से जरूरत से ज्यादा लार बहना पार्किन्सन डिजीज का वॉर्निंग साइन हो सकता है. अर्ली नर्व डैमेज से निगलने को कंट्रोल करने वाली मसल्स कमजोर होने लगती हैं.

न्यूरोलॉजिकल कंडीशन – कोई माइनर स्ट्रोक या न्यूरोलॉजिकल डिसोर्डर के कारण मुंह से लार आ सकती है. इन कंडीशंस से मसल्स का फंक्शन रुक सकता है.

विज्ञापन

लार निकलना कैसे बंद करें?

अगर आम कारणों की वजह से मुंह से लार निकलती दिख रही है तो कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं –

विज्ञापन
  • फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर मुंह से लार निकलना बंद हो सकता है. फिटकरी के पानी से मुंह की अच्छी सफाई भी हो जाती है.
  • दालचीनी को पानी में उबालकर पीने पर मुंह की लार से छुटकारा मिलता है. इससे लार की समस्या दूर होती है.
  • तुलसी के पत्तों (Tulsi Leaves) को चबाने से मुंह की लार से निजात मिल सकती है. इससे मुंह में लार नहीं बनती है.
  • इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी से भी ऐसा हो सकता है. इसीलिए ढेर सारा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें.
  • सोते हुए मुंह से लार ना गिरे इसके लिए सोने का तरीका बदलें. पीठ के बल सोने की कोशिश करें. इससे लार गले से नीचे उतर जाती है और मुंह से बाहर नहीं आती.

यह भी पढ़ें – वेरिकोज वेन्स से परेशान हैं तो रोजाना बैठे-बैठे करें ये 3 एक्सरसाइज, पैरों पर नहीं दिखेंगी नीली-हरी धारियां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ