High Uric Acid: यूरिक एसिड शरीर का एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है जिसे किडनी फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन, यूरिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ने लगे तो शरीर के लिए इस यूरिक एसिड को शरीर से निकालना मुश्किल हो जाता है और यह पूरे शरीर में फैलने लगता है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स घुटनों में या फिर हाथ-पैरों की उंगलियों में जमना शुरू हो जाते हैं जिससे गाउट (Gout) की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने कुछ ऐसे फूड्स का जिक्र किया है जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
कैसे करें यूरिक एसिड कम | How To Reduce Uric Acid
लौकी – हाई यूरिक एसिड कम करने के लिए घीया या लौकी का जूस पिया जा सकता है. यह जूस शरीर से एक्सेस यूरिक एसिड को निकाल देता है.
खीरा – खीरे में प्यूरिन की मात्रा कम होती है. साथ ही, यह हाई वॉटर कंटेंट वाला फूड है. ऐसे में खीरा यूरिक एसिड को निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
विटामिन सी से भरपूर फूल – आंवला (Amla), संतरा और अमरूद विटामिन सी के भरपूर स्त्रोत होते हैं. विटामिन सी से भरपूर इन फलों को खाने पर यूरिक एसिड न्यूट्रिलाइज होने लगता है.
बार्ली – आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि बार्ली का पानी या जौ का दलिया खाने पर शरीर की नेचुरल क्लेंजिंग हो जाती है.
पानी – पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. रोजाना आपको ढाई से 3 लीटर पानी जरूर पीना है. इससे यरिक एसिड पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकलने लगेगा.
यह भी पढ़ें- कैसे पहचानें कि बढ़ गया है कॉलेस्ट्रोल? डॉक्टर ने बताया खून की नलियां ब्लॉक होने पर कौन-से लक्षण दिखते हैं
यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण (Symptoms Of High Uric Acid)
- शरीर का यूरिक एसिड बढ़ने लगता है तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. पहला लक्षण है जोड़ों में दर्द रहना.
- यूरिक एसिड बढ़ने पर हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन (Swelling In Fingers) आ जाती है जिससे गाउट की दिक्कत होती है.
- यूरिक एसिड के कारण कमर के निचले हिस्से में और किडनी के पास दर्द रहने लगता है.
- यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो पथरी (Kidney Stones) का कारण बन सकता है.
- लो एनर्जी फील हो सकती है और कोई भी काम करने पर शरीर तेजी से थकने लगता है.
यह भी पढ़ें – पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ देंगी रसोई की ये 2 चीजें, एकसाथ मिलाकर खाने पर Constipation से मिल जाएगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
20 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines