How To Check BP: ब्लड प्रेशर एक सामान्य कंडीशन है जो शरीर की रक्त धमनियों को प्रभावित करती है. इसे हाइपरटेंशन (Hypertension) कहते हैं. हाई ब्लड ब्लड प्रेशर दिल की सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है और इससे सिर में दर्द, सांस फूलना और नाक से खून बहने की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में ब्लड प्रेशर कितना है यह जानने के लिए ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है. अगर आप घर पर ब्लड प्रेशर चेक कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए. इसी बारे में बता रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और बताया है ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका क्या है.
यह भी पढ़ें – पैरों पर नीले-नीले मकड़ी के जाले जैसे निशान दिखते हैं? काइरोप्रैक्टर ने कहा Varicose Veins से निकल जाएगा गंदा खून
घर पर कैसे चेक करें ब्लड प्रेशर | How To Check Blood Pressure At Home
5 मिनट करें रेस्ट – डॉक्टर ने बताया कि ब्लड प्रेशर को हमेशा रेस्टिंग फेज में चेक करना जरूरी होता है. इसीलिए ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले 5 मिनट रेस्ट करें और उसके बाद ही ब्लड प्रेशर चेक करें. एक्सरसाइज करने के बाद या खाने के तुरंत बाद कभी ब्लड प्रेशर चेक नहीं करना चाहिए.
पेशाब करने के बाद करें टेस्ट – ब्लड प्रेशर चेक करने जा रहे हैं तो उससे पहले पेशाब (Urinate) करके अपना ब्लैडर खाली कर लें. अगर ब्लैडर फुल होगा तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की गलत रीडिंग आ सकती है.
30 मिनट पहले तक कुछ ना पिएं – ब्लड प्रेशर लेने के आधे घंटे पहले तक ना ही कॉफी पीनी चाहिए ना ही चाय. इसके अलावा ब्लड प्रेशर चेक करने से आधा घंटा पहले तक धूम्रपान भी नहीं करना चाहिए.
खाने के तुरंत बाद नहीं करना – कभी भी खाने के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर चेक नहीं करना है. भरे पेट ब्लड प्रेशर की रीडिंग सही नहीं आएगी.
बैक और आर्म सपोर्ट – जब भी आप ब्लड प्रेशर चेक करने बैठें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बैक और आर्म को प्रॉपर सपोर्ट मिले.
बीपी कप ज्यादा टाइट या ढीला ना हो – इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि आपने जो बीपी कफ बांधा है वो ज्यादा टाइट या फिर ज्यादा ढीला ना हो. बीपी कफ इस तरह बांधें कि आप आसानी से उसमें 2 उंगलिया डाल सकें. आपकी कोहनी जहां से मुड़ती है वहां से यह कफ 1-2 उंगलियां ऊपर ही होना चाहिए
दाएं या बाएं हाथ किसपर चेक करें ब्लड प्रेशर
डॉक्टर ने बताया कि हाथ चाहे दायां हो या बायां किसी पर भी ब्लड प्रेशर चेक किया जा सकता है, लेकिन दोनों में ब्लड प्रेशर चेक करना जरूरी है. दोनों में ब्लड प्रेशर चेक करके देखें कि कितना अंतर है. 10mmHg का अंतर ठीक है इससे ज्यादा अगर फर्क आ रहा है तो यह ठीक नहीं है. जिसमें रीडिंग ज्यादा है उस रीडिंग को सही माना जा सकता है. दिल की धमनियां बाएं हाथ के ज्यादा करीब होती हैं इसीलिए बाएं हाथ (Left Hand) में रीडिंग को थोड़ा सा ठीक माना जाता है.
कितने बजे ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए
ब्लड प्रेशर चेक करने का समय (Blood Pressure Test Time) रोजाना एक सा ही रहे यह कोशिश करें. डॉ. प्रियंका सहरावत अपने पेशेंट्स को सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए कहती हैं. डॉक्टर की सलाह है कि एक मिनट के अंतराल पर 2 बार रीडिंग लें. अपने ब्लड प्रेशर का चार्ट बनाएं और रिकोर्ड मेंटेन करें.
यह भी पढ़ें – उठते, बैठते या लेटे-लेटे आते हैं चक्कर? न्यूरोस्पाइन सर्जन ने बताया कान से जुड़ी है यह बीमारी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
14 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
17 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
18 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
20 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
21 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines