पैरों पर नीले-नीले मकड़ी के जाले जैसे निशान दिखते हैं? काइरोप्रैक्टर ने कहा Varicose Veins से निकल जाएगा गंदा खून

Varicose Veins Treatment: डॉक्टर से जानिए वेरिकोज वीन्स की दिक्कत को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है. डॉक्टर की सलाह आपकी तकलीफ को कम करने में मदद कर सकती है.

Varicose Veins Treatment

Varicose Veins Home Remedies: वेरिकोज वीन्स से परेशान हैं तो करें ये काम.

Varicose Veins Symptoms: पैरों पर गहरी धारियां नजर आना, ऐसा लगना जैसे नीले मकड़ी के जाले बन गए हैं, इन नसों का उभरा हुआ दिखना, बाहर आता हुआ महसूस होना और इनमें दर्द होने का मतलब है कि आपको वेरिकोज वीन्स की दिक्कत हो गई है. वेरिकोज वीन्स की दिक्कत कैसे कम होगी और क्या करने पर वेरिकोज वीन्स में दर्द कम होगा यह बता रहे हैं काइरोप्रैक्टर डॉ. हरीश ग्रोवर. अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके डॉक्टर ने वेरिकोज वीन्स के रोगियों (Varicose Veins Patients) के लिए यह सलाह साझा की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वेरिकोज वीन्स कैसे होंगी ठीक

डॉ. हरीश ग्रोवर ने बताया कि ये नीली नसें (Blue Veins) या पैरों की पिंडलियों पर नजर आने वाली धारियां घुटनों को नुकसान पहुंचाती हैं. इसीलिए वेरिकोज वीन्स की दिक्कत में कुछ एक्सराइज और आम उपाय काम आ सकते हैं.

दीवार की एक्सरसाइज – वेरिकोज वीन्स से परेशान हैं तो पैरों को दीवार पर रखकर एक्सरसाइज करें. सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और पैरों को ऊपर दीवार पर रखें. इसके बाद अपने पैर के पंजों को पहले अपनी तरफ लेकर आएं और फिर ऊपर की तरफ. यह एक्सरसाइज 10 मिनट तक करें. डॉक्टर का कहना है यह एक्सरसाइज करने पर गंदा खून किडनी तक आएगा और फिल्टर होने लगेगा.

विज्ञापन

स्टैंडिंग लेग रेज – इस एक्सरसाइज के लिए आपको जमीन पर नंगे पैर खड़े होना है और अपनी एड़ियों को उठाना है और फिर जमीन पर रखना है. यह एक्सरसाइज 100 बार करें.

उल्टे पांव चलें – वेरिकोज वीन्स की दिक्कत कम करने के लिए खाली मैदान में या घर के अंदर ही खाली स्पेस में उल्टे पैर चलें. आपको रोजाना बस 10 मिनट के लिए ही उल्टे पैर चलना है.

विज्ञापन

वजन घटाना है जरूरी – पैरों पर वेरिकोज वीन्स की दिक्कत होने की एक बड़ी वजह बढ़ता वजन है. अपने वजन को कम करने की कोशिश करें. वजन कम होगा तो वेरिकोज वीन्स की दिक्कत भी कम होने लगेगी.

पहनें स्टॉकिंग्स – डॉक्टर की सलाह है कि घुटनों में पानी ना भरे इसके लिए घुटनों से ऊपर तक के स्टॉकिंग्स पहनें.

विज्ञापन

गर्म पानी में डुबोएं पैर – पैरों को गर्म पानी में डुबोने पर भी फायदा मिलता है. एक बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा एप्सम सॉल्ट डाल लें. इस पानी में दोनों पैरों को 10 से 12 मिनट तक डुबोकर रखना है. इसमें मैग्नीशियम होता है जो पांव की नसों को खोलता है.

नुस्खे काम ना आएं तो क्या करें

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह है कि अगर यहां बताए नुस्खे और एक्सरसाइज आजमाने के बाद भी वेरिकोज वीन्स की दिक्कत कम नहीं होती है तो वैस्कुलर स्पेशलिस्ट से जरूर मिलें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ