हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंह से बदबू सिर्फ दांतों की समस्या नहीं! WHO के मुताबिक जानिए किन वजहों से हो सकती है दिक्कत?

अगर आपके मुंह से बदबू आ रही है तो जरूरी नहीं यह दांतों या सिर्फ मुंह से जुड़ी परेशानी है. इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है वजह. Image Credit- News24

मुंह से बार-बार बदबू आने का मतलब सिर्फ दांतों की सफाई या इससे जुड़ी परेशानी नहीं है. इसके कई कारण हो सकते हैं, क्योंकि यह शरीर में होने वाली कमी की ओर भी इशारा करते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सांस में बदबू कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है और यह हर बार किसी गंभीर ओरल हेल्थ समस्या का संकेत नहीं होती. हालांकि, कई बार इसका संबंध मुंह की किसी बीमारी से हो सकता है और यह कौन सी बीमारियां हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- ठंडा पसीना, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे दिखाई देते हैं लक्षण? कहीं आप भी तो नहीं समझ रहे गैस

मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है वजह

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, गंभीर मसूड़ों की बीमारी में मसूड़ों से खून आना, सूजन और दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं और कभी-कभी मुंह से बदबू भी आ सकती है. खराब ओरल हाइजीन और तंबाकू का इस्तेमाल मसूड़ों की बीमारी के खतरे को बढ़ा देता है.

विज्ञापन

दांतों की सड़न को नजरअंदाज न करें

दांतों में कैविटी यानी सड़न भी मुंह की समस्याओं में शामिल है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दांतों की सड़न दुनिया की सबसे आम स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है. इसलिए अगर बदबू के साथ दांतों में दर्द या दूसरी परेशानी भी महसूस हो रही है तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं.

खराब ओरल हाइजीन से बढ़ सकती है समस्या

मुंह की ठीक तरह से सफाई न करना भी बदबू से जुड़ा हो सकता है. ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना चाहिए. साथ ही तंबाकू से बचना, चीनी का सेवन कम करना और आहार लेना भी ओरल हेल्थ के लिए जरूरी है.

विज्ञापन

तंबाकू और शराब भी हैं वजह

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, तंबाकू या शराब का सेवन करना ओरल हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. इसलिए बार-बार होने वाली मुंह की समस्या या बदबू को केवल माउथ फ्रेशनर पर ध्यान देने के बजाय इन आदतों पर ध्यान दें.

हर बार बदबू का मतलब क्या सिर्फ बीमारी है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हर बार इसके पीछे कोई बीमारी हो, यह जरूरी नहीं है. कभी-कभार मुंह से बदबू आना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर समस्या लगातार बनी रहती है या इसके साथ मसूड़ों से खून आना, सूजन, दर्द, दांतों की परेशानी जैसे लक्षण हैं तो ओरल हेल्थ प्रोफेशनल से बात करें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola