ठंडा पसीना, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे दिखाई देते हैं लक्षण? कहीं आप भी तो नहीं समझ रहे गैस

Heart Attack: क्या आप जानते हैं हार्ट अटैक और स्ट्रोक की स्थिति में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं और किन कारणों से एक हेल्दी व्यक्ति दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाता है?

HEART ATTACK

हार्ट अटैक के लक्षण. (Image: AI)

आज दुनिया में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों को है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो चुके हैं. इतना ही नहीं, जो लोग अपने आपको सुरक्षित मानते हैं और खराब लाइफस्टाइल को अपनाएं हुए हैं, वह भी कहीं न कहीं दिल से जुड़ी समस्याओं के करीब धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. WHO के अनुसार, दिल से जुड़ी बीमारी दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं, जिससे हर साल लगभग 1.79 करोड़ लोगों की जान जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल और खून वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का एक समूह है, जिसमें कोरोनरी हार्ट डिजीज, सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज, रूमेटिक हार्ट डिजीज और दूसरी बीमारियां शामिल हैं. डब्लूएचओ अपनी रिपोर्ट में बताता है कि कार्डवरकुलर डिसीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों में पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती हैं, और इनमें से एक-तिहाई मौतें 70 साल से कम उम्र के लोगों में समय से पहले हो जाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारणों से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

जैसा की हमने आपको बताया कि दिल से जुड़ी बीमारियों में हार्ट अटैक सबसे खतरनाक है और सबसे ज्यादा मौत की वजह बनता है. ऐसे में ये जानना काफी जरूरी हो जाता है कि आखिर किन-किन कारणों से दिल से जुड़ी बीमारियां खासतौर से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अस्वस्थ खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी, तंबाकू का इस्तेमाल और शराब का सेवन खतरे को बढ़ाता है. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़े जोखिम जैसे वायु प्रदूषण भी एक अहम वजह है. इसके साथ ही, अगर आप ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ ब्लड ग्लूकोज, बढ़े हुए ब्लड लिपिड और मोटापे का शिकार हैं, तो भी दिल से जुड़ी बीमारियों खासतौर से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है.

अगर आप तंबाकू, शराब आदि का सेवन बंद करें, और सही संतुलित डाइट को अपनाएं तो दिल से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. खानपान के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है.

विज्ञापन

हार्ट अटैक और स्ट्रोक की स्थिति में कैसे लक्षण दिखते हैं?

अक्सर लोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को आम गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा गंभीर भी हो जाता है. ऐसे स्थिति आपके साथ पेश न आए, इसके लिए हम नीचे WHO द्वारा बताए गए लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें समझकर आप वक्त रहते इलाज करा सकते हैं.

  • छाती के बीच में दर्द या बेचैनी महसूस होना
    हाथों, बाएं कंधे, कोहनी, जबड़े या पीठ में दर्द या बेचैनी.
    सांस लेने में परेशानी या सांस फूलना, जी मिचलाना या उल्टी आना, चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना.
  • ठंडे पसीने आना और चेहरा पीला पड़ना जैसी समस्याएं भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं.

स्ट्रोक की स्थिति में दिख सकते हैं ऐसे संकेत

विज्ञापन
  • चेहरे, हाथ या पैर का सुन्न पड़ जाना, खासकर शरीर के एक तरफ.
  • ध्यान लगाने में परेशानी होना, बोलने या बात समझने में दिक्कत होना.
  • एक या दोनों आंखों से देखने में, चलने में परेशानी होना.
  • चक्कर आना और बिना किसी कारण के तेज सिरदर्द या बेहोश जैसी स्थिति बनना भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: न्यूबॉर्न बच्चे को वायरल इंफेक्शन से कैसे बचाएं? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सर्दी जुकाम हो जाए तो क्या करना चाहिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ