Cholesterol Lowering Diet: कॉलेस्ट्रोल चिपचिपा पदार्थ होता है जिसकी शरीर को सही तरह से काम करने के लिए जरूरत होती है. लेकिन, अगर कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो यह फायदे से ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमना शुरू हो जाता है जिसके कारण ब्लड फ्लो अवरुद्ध होने लगता है और खून सही तरह से प्रवाहित नहीं होता है. इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खून सही तरह से ना पहुंचने के कारण दर्द रहने लगता है, अकड़न होती है, वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं या फिर हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किन सब्जियों (Vegetables) को खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कम होने लगता है.
यह भी पढ़ें – किडनी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए Kidney Problems को बढ़ाने वाले फ्रूट कौन से हैं
गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करेंगी ये सब्जियां
भिंडी है सबसे ज्यादा फायदेमंद
न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भिंडी कॉलेस्ट्रोल के लिए सबसे अच्छी सब्जी है. भिंडी खाने पर शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ई और के, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस और जिंक भी मिलता है. भिंडी (Bhindi) में खुद का कॉलेस्ट्रोल नहीं होता है और इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर कॉलेस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद होता है. गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के साथ ही भिंडी (Ladyfinger) के सेवन से दिल की सेहत बेहतर होती है. ऐसे में कॉलेस्ट्रोल के मरीजों के लिए भिंडी खाना फायदेमंद होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, पालक और कोलार्ड ग्रीन्स फाइबर से भरपूर होती हैं, इनमें लुटेन और मैग्नीशियम भी होता है जो धमनियों में कॉलेस्ट्रोल जमने से रोकता है.
ब्रोकोली
ब्रोकोली, पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रूसेल स्प्राउट्स ऐसी सब्जियां हैं जो फाइबर और ग्लूकोसिनोलेट्स से भरपूर होती हैं और गंदे कॉलेस्ट्रोल LDL को कम करती हैं.
गाजर
गाजर में फाइबर होता है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार है. गाजर के साथ ही मूली भी खाई जा सकती है.
इन फूड्स को भी बनाएं डाइट का हिस्सा
- सोयाबीन, दाल, छोले और ब्लैक बींस खाने पर कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. इनसे शरीर को फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिल जाती है. इनसे कॉलेस्ट्रोल का एब्जॉर्प्शन कम होता है.
- एवोकाडो को भी खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर होता जो एलडीएल (LDL) को कम करता है.
- टमाटर भी उन फूड्स में शामिल है जो कॉलेस्ट्रोल कम करने में फायदेमंद है. टमाटर में हाई लाइकोपीन होता है और इसीलिए यह गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है.
- आप साधारण तेल के बजाय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं.
- सूखे मेवे और बीज जैसे अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीज ब्लड कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को सामान्य रखते हैं.
यह भी पढ़ें – ठंडा पसीना क्यों आता है? यहां जानिए किस बीमारी का संकेत हो सकता है Cold Sweat
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines