Migraine Home Remedies: माइग्रेन के दर्द में तेज सिरदर्द के दौरे पड़ते हैं और यह सिरदर्द (Headache) आम दर्द से कई ज्यादा गंभीर होता है. ऐसे में AIIMS ट्रेंड न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण एल नायक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि माइग्रेन को ट्रीट करने के लिए क्या करना चाहिए. डॉक्टर ने बताया कि ऐसे कुछ नुस्खे हैं जो माइग्रेन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – नाखूनों से पहचानी जा सकती है बायोटीन की कमी, जानिए शरीर में दिखते हैं कौन-कौन से लक्षण
माइग्रेन से कैसे मिलेगी राहत
डॉक्टर बताते हैं कि माइग्रेन से निपटने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. ये 10 नुस्खे माइग्रेन का दर्द कम करने में असर दिखाते हैं –
अदरक की चाय – माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय (Ginger Tea) पी जा सकती है. अदरक की चाय पीने पर माइग्रेन कम हो सकता है.
एसेंशियल ऑयल – पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल, लैंवेंडर एसेंशियल ऑयल या यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल को अपने माथे के किनारों पर लगाया जा सकता है. इससे सिर का दर्द कम होता है.
ठंडी सिकाई – बर्फ को कपड़े में बांधकर या जैल पैड से माथे की ठंडी सिकाई की जा सकती है. इससे इंफ्लेमेशन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है.
कॉफी का कम सेवन करना – डॉक्टर का कहना है कि कॉफी पीने की मात्रा कम करना जरूरी है या कॉफी पीने से परहेज करना जरूरी है.
पिएं भरपूर पानी – दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं.
एल्कोहल से परहेज – एल्कोहल माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है. इसीलिए एल्कोहल से दूर रहना जरूरी है.
पूरी नींद लेना – रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. इस रूटीन को मेंटेन करने पर माइग्रेन की दिक्कत कम होने लगती है.
ना खाएं ये चीजें – केले, फर्मेंटेड फूड्स और स्मोक्ड फिश जैसे फूड्स से परहेज करें.
विटामिन बी कॉमप्लेक्स – डॉक्टर की सलाह है कि रोजाना विटामिन बी कॉमप्लेक्स की टेबलेट्स रोजाना लें. ये एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं.
योग करें – रोजाना योग करने पर माइग्रेन से राहत मिल सकती है.
कैसा महसूस होता है माइग्रेन का दर्द
- सिर के एक हिस्से में धड़कता हुआ दर्द महसूस होता है
- तेज रोशनी, आवाज या गंध से परेशानी बढ़ सकती है
- मतली या उल्टी आ सकती है
- चक्कर और कमजोरी महसूस होती है
- कुछ लोगों को माइग्रेन में देखने में दिक्कत होने लगती है
- कई बार झुनझुनी भी महसूस होती है.
माइग्रेन किन कारणों से होता है
तनाव, चिंता, नींद की कमी, लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन में देखते रहना, भूखे रहना, हार्मोनल बदलाव और खाने की चीजें माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती हैं.
माइग्रेन कितनी देर तक रहता है
आमतौर पर माइग्रेन अटैक (Migraine) आने पर यह 2 से 3 दिनों तक रह सकता है.
यह भी पढ़ें – ऑफिस के तेज AC में बैठे रहने से शरीर में पनप सकती है यह गंभीर दिक्कत, वक्त रहते संभलना है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
16 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
21 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
21 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines