हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जोड़ों के दर्द का सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? एक्सपर्ट ने बताया बनाकर लगा लें यह लेप, दूर हो जाएगी तकलीफ

Joint Pain Home Remedies: अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह जोड़ों के दर्द के लिए घर पर ही दर्द खींचने वाला लेप बनाया जा सकता है. इस लेप को बनाने का तरीका बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट.

विज्ञापन
Homemade Lep For Joint Pain: इस तरह दूर होगी जोड़ों के दर्द की दिक्कत.

Joint Pain Remedies: हाथ या पैरों के जोड़ों में होने वाले दर्द को जोड़ों का दर्द कहते हैं. यह दर्द घुटनों ही नहीं बल्कि कोहनी पर भी हो सकता है. अगर लंबे समय तक जोड़ों के दर्द से छुटकारा ना पाया जाए तो इस दर्द से व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट का बताया यह लेप लगाया जा सकता है. इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि किस तरह घर की ही चीजों को मिलाकर घुटनों का दर्द (Knee Pain) कम करने वाला लेप तैयार किया जा सकता है. यह लेप दर्द को खींच लेता है और तकलीफ दूर करने में असरदार होता है.

घुटनों का दर्द दूर करने के लिए लगाएं यह लेप

एक्सपर्ट ने बताया कि इस लेप को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच कैस्टर ऑयल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी का पाउडर लेना है. इसमें आपको थोड़ा चूना मिलाना है. इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर जोड़ों पर लगा लें. आपको इसकी पतली लेयर लगानी है. इसके बाद एक सूती का कपड़ा लेकर इसके ऊपर हल्का सा बांध दें. इस लेप (Lep) को आपको इसी तरह घुटने पर 8 से 10 घंटों के लिए लगाकर रखना है. इससे दर्द कम होता है और सूजन कम होने में भी असर दिखने लगता है.

ये नुस्खे भी दिखाते हैं असर

विज्ञापन

जोड़ों का दर्द कम करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. हल्दी को पानी या तेल में मिलाकर लेप तैयार कर लें. इस लेप को घुटनों पर लगाने पर दर्द कम होने लगता है. इसके अलावा, हल्दी का सेवन करने पर भी तकलीफ कम होती है. औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी अंदर से दर्द को कम करती है. इसके लिए आप हल्दी (Turmeric) को दूध में डालकर हल्दी वाला दूध तैयार कर सकते हैं और पी सकते हैं.

अदरक का सेवन भी घुटनों के दर्द को कम करता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खासतौर से दर्द को कम करने में असरदार होते हैं. अदरक को घिसकर इसे पानी में डालें और उबाल लें. इस तैयार पानी को छानकर पीने पर तकलीफ कम होने लगती है.

विज्ञापन

लहसुन भी घुटनों के दर्द को कम करता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने में असरदार होते हैं. लहसुन को खानपान की अन्य चीजों में डाल सकते हैं या इसका कच्चा ही सेवन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – टीबी की शुरुआत कैसे होती है? यहां जानिए TB के शुरुआती लक्षण, कारण और उपचार

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola