UTI Ko Kaise Thik Kare: मूत्रमार्ग या मूत्राशय का संक्रमण एक आम समस्या है जो महिला और पुरुष दोनों को हो सकती है लेकिन महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन (Urine Infection) ज्यादा देखा जाता है. ऐसे में यूटीआई क्यों होता है और इसे किस तरह से ठीक किया जा सकता है इस बारे में बता रहे हैं बाबा रामदेव. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया कि व्यक्ति की कुछ गलतियां ही यूरिन इंफेक्शन का कारण बनती हैं. अगर आप भी पेशाब संबंधी दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए बाबा रामदेव यूटीआई से बचने का क्या उपाय बता रहे हैं
यह भी पढ़ें – सूखी खांसी को दूर करने का बाबा रामदेव ने बताया अचूक उपाय, कहा खांसी की औषधि बन जाता है यह फल
UTI कैसे होगा ठीक
- खानपान सही ना होने के कारण, ज्यादा सेक्सुअली एक्टिव होने पर, प्राइवेट पार्ट्स की सही तरह से सफाई ना करने पर, पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने पर या लंबे समय तक अपच रहे तो उससे भी यूटीआी की समस्या हो सकती है. बाबा रामदेव का कहना है कि यूटीआई से बचे रहने के लिए गोखरू का पानी पिया जा सकता है.
- गोखरू के अलावा जौ का पानी (Jau Ka Pani) पिया जा सकता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि यूटीआई से परेशान व्यक्ति को जौ की ही रोटी खानी चाहिए.
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. हरी सब्जियां ज्यादा खाएं और कच्ची सब्जियों को खानपान का हिस्सा बनाएं.
- बाबा रामदेव शीशम के पत्तों का पानी पीने की भी सलाह देते हैं. इसके अलावा एलोवेरा, व्हीटग्रास और लौकी का जूस पीने पर यूटीआई की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है.
- बाबा रामदेव कहते हैं जहां गति नहीं होती वहां दुर्गति होती है. इसीलिए एक्सरसाइज करना जरूरी है. एक्सरसाइज करने से यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना भी कम होती है.
यूरिन इंफेक्शन होने के क्या लक्षण हैं
- मूत्राशय का संक्रमण होने पर पेशाब करते समय जलन महसूस होने लगती हैं.
- कम पेशाब आता है और दर्द महसूस होता है.
- प्राइवेट पार्ट्स में खुजली हो सकती है.
- पेशाब का रंग बदला हुआ नजर आ सकता है. पेशाब गहरे पीले या खून की लीकेज से लाल दिख सकता है.
- पेशाब में झाग बनने की दिक्कत हो सकती है.
- मूत्राशय में भारीपन महसूस हो सकता है.
- अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है तो बुखार आ सकता है.
- कमर और पीठ में दर्द हो सकता है.
- मितली आने लगती है और उल्टी आती है.
- बैक्टीरिया पनपने से दिक्कत बढ़ती चली जाती है.
यूरिन इंफेक्शन होने के क्या कारण हैं
हाइजीन की कमी – साफ-सफाई की कमी से यूरिन इंफेक्शन हो सकता है.
पानी की कमी – कम पानी पीना इस इंफेक्शन के होने की बड़ी वजह है.
पेशाब रोकना – पेशाब रोकने पर यूटीआई होता है.
डायबिटीज – शुगर लेवल्स बढ़ने पर यूटीआई हो सकता है.
सेक्स – सेक्स भी यूटीआई होने का कारण बनता है.
यह भी पढ़ें – छींक को तुरंत कैसे रोकें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया इस पत्ते का पानी रोक देगा छींकने की परेशानी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
21 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
22 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines