सूखी खांसी को दूर करने का बाबा रामदेव ने बताया अचूक उपाय, कहा खांसी की औषधि बन जाता है यह फल

How To Treat Dry Cough: मौसम बिगड़ने पर अक्सर ही व्यक्ति को सूखी खांसी हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए सूखी खांसी को दूर करने के लिए बाबा रामदेव कौन सा घरेलू उपचार बता रहे हैं. बाबा रामदेव के अनुसार ये नुस्खे सूखी खांसी से राहत दिलाते हैं.

Dry Cough

बाबा रामदेव ने बताया कैसे दूर होगी सूखी खांसी.

Dry Cough Home Remedies: सूखी खांसी वो खांसी होती है जिसमें गले में सूखापन महसूस होता है और बलगम या कफ नहीं निकलता. इस खांसी में गले में सनसनी, खुजली या जलन महसूस होती है. सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में यह खांसी हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी सूखी खांसी (Sukhi Khansi) से आराम नहीं मिल पा रहा है तो योगगुरु बाबा रामदेव के बताए टिप्स आपके काम आएंगे. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया है कि वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जो सूखी खांसी को दूर करने में मददगार होते हैं. आप भी आसानी से ये उपचार आजमाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे ठीक होगी सूखी खांसी

बाबा रामदेव ने बताया कि सूखी खांसी दूर करने के लिए मुलेठी, काली मिर्च, मिश्री और लौंग को थोड़ा सेंककर इसके साथ थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा मुंह में डालकर इससे भी एकदम से खांसी रुक जाती है.

जिन लोगों को खांसी हो उन्हें अनार, पपीता, उबला हुआ सेब और उबला हुआ अमरूद खाने के लिए दिया जा सकता है. अमरूद (Guava) ठंडा होता है और उसे भाप देकर पकाने के बाद खाया जाए तो वो खांसी की औषधि बन जाता है. अनार, सेब, पपीता, और अमरूद को उबालकर उसमें काली मिर्च और थोड़ा सेंधा नमक डालकर खाने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

चना भी सूखी खांसी में खाया जा सकता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि चना सूखी खांसी में जबरदस्त साबित होता है.

खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए

विज्ञापन

बाबा रामदेव के अनुसार, खांसी होने पर चिकनाई, खटाई या फिर अलग-अलग प्रकार की चॉक्लेट्स या मिठाई खांसी में नहीं खानी चाहिए. स्वस्थ व्यक्ति को भी ये चीजें कम मात्रा में ही खानी चाहिए.

कपालभाति से मिलेगा आराम

विज्ञापन

सूखी खांसी में कपालभाति किया जा सकता है. हमेशा के लिए फेफड़े मजबूत रहें इसके लिए चक्रासन और उष्ट्रासन किया जा सकता है.

सुखी खांसी होने के मुख्य कारण क्या हैं

विज्ञापन
  • वायरल इंफेक्शन के कारण सूखी खांसी हो सकती है.
  • धूल या मिट्टी की एलर्जी होने पर ऐसा होता है.
  • प्रदूषण के जहरीले कण फेफड़ों में जाने से सूखी खांसी हो सकती है.
  • धूम्रपान सूखी खांसी होने का कारण बनता है.
  • कई लोगों को एसिड रिफ्लक्स के कारण भी सूखी खांसी हो सकती है.

ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम

शहद – सूखी खांसी को दूर करने के लिए एक चम्मच शहद पिया जा सकता है. दिन में एक से दो बार शहद ले सकते हैं.

विज्ञापन

नमक का पानी – गुनगुने पानी में नमक डालकर इस पानी से गरारे करने पर गले को आराम मिलता है. इससे सूखी खांसी की दिक्कत दूर हो सकती है.

अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक के सेवन से गले को राहत मिलती है. अदरक को पानी में उबलाकर इसमें तुलसी और शहद डालकर पी सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ