यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताए जबरदस्त घरेलू उपाय

Urine Infection Treatment: यूरिन इंफेक्शन या मूत्राशय का संक्रमण होने पर पेशाब करने से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए किस तरह यूरिन इंफेक्शन को ठीक किया जा सकता है.

Urine Infection

यूरिन इन्फेक्शन कैसे ठीक करें?

विज्ञापन

UTI Ko Kaise Thik Kare: मूत्रमार्ग या मूत्राशय का संक्रमण एक आम समस्या है जो महिला और पुरुष दोनों को हो सकती है लेकिन महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन (Urine Infection) ज्यादा देखा जाता है. ऐसे में यूटीआई क्यों होता है और इसे किस तरह से ठीक किया जा सकता है इस बारे में बता रहे हैं बाबा रामदेव. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया कि व्यक्ति की कुछ गलतियां ही यूरिन इंफेक्शन का कारण बनती हैं. अगर आप भी पेशाब संबंधी दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए बाबा रामदेव यूटीआई से बचने का क्या उपाय बता रहे हैं

यह भी पढ़ें – सूखी खांसी को दूर करने का बाबा रामदेव ने बताया अचूक उपाय, कहा खांसी की औषधि बन जाता है यह फल

विज्ञापन

UTI कैसे होगा ठीक

  • खानपान सही ना होने के कारण, ज्यादा सेक्सुअली एक्टिव होने पर, प्राइवेट पार्ट्स की सही तरह से सफाई ना करने पर, पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने पर या लंबे समय तक अपच रहे तो उससे भी यूटीआी की समस्या हो सकती है. बाबा रामदेव का कहना है कि यूटीआई से बचे रहने के लिए गोखरू का पानी पिया जा सकता है.
  • गोखरू के अलावा जौ का पानी (Jau Ka Pani) पिया जा सकता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि यूटीआई से परेशान व्यक्ति को जौ की ही रोटी खानी चाहिए.
  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. हरी सब्जियां ज्यादा खाएं और कच्ची सब्जियों को खानपान का हिस्सा बनाएं.
  • बाबा रामदेव शीशम के पत्तों का पानी पीने की भी सलाह देते हैं. इसके अलावा एलोवेरा, व्हीटग्रास और लौकी का जूस पीने पर यूटीआई की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है.
  • बाबा रामदेव कहते हैं जहां गति नहीं होती वहां दुर्गति होती है. इसीलिए एक्सरसाइज करना जरूरी है. एक्सरसाइज करने से यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना भी कम होती है.

यूरिन इंफेक्शन होने के क्या लक्षण हैं

  • मूत्राशय का संक्रमण होने पर पेशाब करते समय जलन महसूस होने लगती हैं.
  • कम पेशाब आता है और दर्द महसूस होता है.
  • प्राइवेट पार्ट्स में खुजली हो सकती है.
  • पेशाब का रंग बदला हुआ नजर आ सकता है. पेशाब गहरे पीले या खून की लीकेज से लाल दिख सकता है.
  • पेशाब में झाग बनने की दिक्कत हो सकती है.
  • मूत्राशय में भारीपन महसूस हो सकता है.
  • अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है तो बुखार आ सकता है.
  • कमर और पीठ में दर्द हो सकता है.
  • मितली आने लगती है और उल्टी आती है.
  • बैक्टीरिया पनपने से दिक्कत बढ़ती चली जाती है.

यूरिन इंफेक्शन होने के क्या कारण हैं

हाइजीन की कमी – साफ-सफाई की कमी से यूरिन इंफेक्शन हो सकता है.
पानी की कमी – कम पानी पीना इस इंफेक्शन के होने की बड़ी वजह है.
पेशाब रोकना – पेशाब रोकने पर यूटीआई होता है.
डायबिटीज – शुगर लेवल्स बढ़ने पर यूटीआई हो सकता है.
सेक्स – सेक्स भी यूटीआई होने का कारण बनता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ