What is right time to drink milk: दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। क्या दूध सुबह-शाम दो समय पीना चाहिए? क्या दिन में दूध पीना शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है? क्या बुजुर्ग लोग रात में दूध पी सकते हैं? अकसर हमारे घरों में इन सवालों पर चर्चा होती है। तो आइए आज हम आपको दूध पीने के समय और उसके फायदे को लेकर पूरी जानकारी प्रदान करते हैं।
डॉक्टरों की है अलग-अलग राय
दूध पीने को लेकर डॉक्टरों की अलग-अलग राय है। डॉक्टरों का मानना है कि दूध किसी भी समय पीया जाए यह शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन यदि अगर आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं। यानि आप बॉडी ब्लडिंग करते हैं या मसल्स बनाना चाहते हैं तो आपको सुबह दूध पीना चाहिए। लेकिन इसके अलावा जो लोग सुबह अधिक फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं। पांच वर्ष से अधिक वाले सभी लोगों को सुबह दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि यह पचाने में काफी भारी होता है। इसके अलावा यह पेट में एसिडिटी बनाता है। डॉक्टर कहते हैं सुबह दूध पीने से आलस आने की भी शिकायत रहती है।
और पढ़िए –Hair Care Tips: बाल टूटते-झड़ते हैं यो रात में करें ये 5 काम, हेयर होगें मजबूत-धने और शाइनी
खट्टे फल के साथ दूध पीने से करें परहेज
डॉक्टरों की सलाह है कि खट्टे फल और किसी भी प्रकार की खट्टी चीज के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हम अकसर, आम, केला आदि के साथ मिल्कशेक बनाकर पीते हैं। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे पेट में गैस्ट्रिक की परेशानी होती है। यइ आंतों को कमजोर करता है और इससे पेट में टॉक्सिन पदार्थ बनते हैं। लंबे समय तक दूध का ऐसे सेवन किया जाए तो लोगों में साइनस, एलर्जी, लगातार छींकना आदि समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।
दूध पीने से यह मिलेगा
- मासपेशियां और हड्डियों को मजबूत करने में मदद
- शरीर को ऊर्जा
- दांतों के लिए लाभदायक
- विटामिन डी, कैल्शियम
- प्रोटीन, विटामिन ए और ई
- फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, खनिज और वसा
और पढ़िए –Basant Panchami Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!
दूध के ज्यादा फायदे के लिए इस समय करें सेवन
आपको दूध पीने से एलर्जी तो नहीं इस बात का पता शरीर की जांच और डॉक्टर के परामर्श के बाद ही पता चलता है। वैसे रात में दूध पीने से नींद बेहतर आती है। इसके लिए दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने की भी सलाह दी जाती है। डॉक्टरों का मानना है कि रात को सोने पहले और दोपहर के बाद शाम का वक्त दूध पीने के लिए सबसे बेहतर है। इस समय दूध पीने से उसे पचाना हमारे शरीर के लिए आसान होता है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 hr agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
7 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
10 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines