Meningitis Symptoms: मैनिंजाइटिस दिमाग और रीढ़ की हड्डी (Spine) को ढकने वाली सुरक्षात्मक झिल्लियां हैं जिन्हें मेंनिंजेस कहा जाता है, में होने वाली सूजन है. आसान शब्दों में कहें तो यह दिमाग की बाहरी परत का इन्फेक्शन या सूजन है जिसे समय रहते ठीक ना किया जाए तो दिक्कत गंभीर हो सकती है. इस सूजन के होने की वजह वायरस, बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीवों में संक्रमण हो सकता है. यहां जानिए मैनिंजाइटिस होने का पहला लक्षण क्या है और मैनिंजाइटिस होने पर शरीर कौन-कौन से संकेत देता है.
यह भी पढे़ें- क्या स्वेटर पहनकर सोना ठीक है? यहां जानिए जैकेट, Sweater या जुराब पहनकर सोने पर क्या होता है
मैनिंजाइटिस का पहला लक्षण क्या है?
तेज बुखार – मैनिंजाइटिस का पहला लक्षण है तेज बुखार आना. मैनिंजाइटिस के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लु की तरह नजर आ सकते हैं.
गर्दन में अकड़न– अपनी ठुड्डी को छाती से लगाने में बहुत कठिनाई या दर्द होना.
सिरदर्द– मैनिंजाइटिस का दर्द सामान्य सिरदर्द से बहुत अलग और बहुत तेज होता है.
जी मिचलाना और उल्टी– बुखार और सिरदर्द के साथ अक्सर उल्टी महसूस होती है.
रोशनी से परेशानी – तेज रोशनी में आंखों में दर्द होना या उसे सहन न कर पाना मैनिंजाइटिस का लक्षण हो सकता है.
मानसिक भ्रम– किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई या उलझन महसूस होना.
शरीर पर चकत्ते बढ़ना है बड़ा लक्षण
मैनिंजाइटिस का एक बड़ा लक्षण है कि कई मामलों में शरीर पर लाल या बैंगनी रंग के चकत्ते नजर आने लगते हैं. अगल कांच के गिलास को इन चकत्तों पर दबाया जाए तो ये चकत्ते गायब नहीं होते हैं.
मैनिंजाइटिस होने के क्या कारण है
- बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस सबसे खतरनाक प्रकार का मैनिंजाइटिस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो सकता है.
- वायरल मैंजिनाइटिस बैक्टीरियल से कम गंभीर है. यह आम प्रकार का मैनिंजाइटिस है.
- फंगल और अन्य कारणों से भी मैनिंजाइटिस हो सकता है. यह कमजोर इम्यूनिटी के कारण होता है.
मैनिंजाइटिस होने पर क्या होता है
व्यक्ति के सुनने की शक्ति जा सकता है. याद्दाश्त कम हो सकती है और व्यक्ति को सीखने में कठिनाई हो सकती है. इसके अलावा, मैनिंजाइटिस मस्तिष्क को क्षति पहुंचाता है. इस बीमारी में गुर्दे फेल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें –2026 में हर महिला को करने चाहिए ये 5 काम, गाइनोकोलॉजिस्ट ने कहा सेहत, स्किन और मन सब रहेंगे अच्छे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
21 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
23 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines