2026 में हर महिला को करने चाहिए ये 5 काम, गाइनोकोलॉजिस्ट ने कहा सेहत, स्किन और मन सब रहेंगे अच्छे

Things Every Woman Should Do: नए साल पर आप भी सेहत के लिए प्रण ले लीजिए. स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताया कि ऐसे कौन से 5 काम हैं जो महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करने चाहिए.

Women's Health

इस तरह शुरू करें अपना नया साल.

Women’s Health: नया साल सभी के लिए एक नया मौका लेकर आता है कि आप अपने जीवन को बदल सकते हैं. चाहे अपनी सेहत हो या अपनी स्किन और अपना मन, अगर सही फैसले लिए जाएं तो आप हर तरह से स्वस्थ (Healthy) रहते हैं. गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. मानसी नारलकर ने बताया कि ऐसे कुछ काम हैं जो हर महिला को जरूर करने चाहिए. इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर हर तरह के चैलेंज के लिए तैयार रहता है.

विज्ञापन

हर महिला को जरूर करने चाहिए ये 5 काम

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग – हर महिला को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए. चाहे आपकी उम्र, फर्टिलिटी या प्रेग्नेंसी के लिए आपके प्लान कुछ भी हों, याद रखें कि हम सभी मेनोपोज की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आपकी हड्डियां, मसल्स और हार्मोन आपको थैंक्यू कहेंगे.

विज्ञापन

प्रोटीन को प्रायोरिटी बनाना – भारतीय महिलाओं का खानपान ज्यादातर कार्ब्स से भरपूर होता है और लगता है कि एक कटोरी दाल ही भरपूर प्रोटीन दे देती है. लेकिन, ऐसा नहीं है. इसीलिए खानपान में प्रोटीन के बेहतर स्त्रोत शामिल करने बेहद जरूरी हैं.

पूरी नींद लेना – गाइनोकोलॉजिस्ट का कहना है कि हर रात 6 से 8 घंटों की पूरी नींद लेना जरूरी होता है.

विज्ञापन

पैप स्मियर करवाना – हर महिला को अपना पेप स्मियर करवा लेना चाहिए. यह एक छोटी सी चीज है लेकिन आपकी जिंदगी बचा सकती है.

खुद को प्रायोरिटाइज करें – सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को प्रायोरिटाइज करें यानी सबसे ऊपर रखें. महिलाएं पूरी दुनिया को खुद से ऊपर रखती हैं और खुद की सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं. अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को नजरअंदाज करते हुए ऐसा ना करें.

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अपने खानपान का ध्यान रखें और पतले होने के चक्कर में क्रैश डाइटिंग करने से बचें.
  • इमोशनल हेल्थ (Emotional Health) अच्छी रखने के लिए नेगेटिव बातों को बार-बार सोचने से बचें.
  • रिश्ते और दोस्ती अगर आपको खुश नहीं करते हैं तो उन्हें अपनी प्रायोरिटी ना बनाएं.
  • अपनों के साथ-साथ खुद को भी वक्त दें.
  • एक्सरसाइज करके शरीर को और खुद से पॉजीटिव बातें करके अपने दिमाग को स्वस्थ रखें.

यह भी पढ़ें – यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताए जबरदस्त घरेलू उपाय

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ