आजकल लोग कम उम्र में ही बीमारियों का हिस्सा बन जाते हैं. लिवर, किडनी, शुगर या कैंसर जैसी बीमारी तो अब बहुत ही आम हो गई हैं. इसी लिस्ट में हेपेटाइटिस भी शामिल है. यह एक ऐसी बीमारी है जिससे लिवर में सूजन आ जाती है. समय रहते इसका पता न चले और इलाज में लापरवाही हो तो यह लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ मामलों में हेपेटाइटिस लंबे समय तक शरीर में बना रहता है और धीरे-धीरे लिवर को कमजोर करने लगता है. यही वजह है कि इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है. इसको लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर शालीमार का कहना है कि यह एक तरह की लिवर की बीमारी है जिसका इलाज वक्त पर किया जाना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह
क्या है हेपेटाइटिस?
हेपेटाइटिस का मतलब लिवर में सूजन से है. इसका सबसे आम वजह वायरल इंफेक्शन है. हेपेटाइटिस वायरस के अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस A, B, C, D और E आम हैं. इनका इंफेक्शन फैलने का तरीका और शरीर पर असर अलग-अलग हो सकता है.
यह कैसे फैल सकता है?
एक्सपर्ट का कहना है कि हेपेटाइटिस की बीमारी फैटी लिवर और अल्कोहल का सेवन करने से होता है. A और E गंदे खाने या पानी के जरिए फैल सकते हैं, जबकि हेपेटाइटिस B और C खून इंफेक्शन या शरीर के इंफेक्शन से फैल सकते हैं.
लिवर को कैसे पहुंचाता है नुकसान?
लिवर शरीर में कई तरह के काम करता है. यह खून को फिल्टर करने, पाचन में मदद करने और शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है. हेपेटाइटिस की वजह से लिवर में लगातार सूजन रहने पर वो ठीक से काम नहीं करता.
शुरुआत में नहीं दिखते लक्षण
हेपेटाइटिस की बीमारी में कई लोगों में शुरुआत में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते. इंसान महसूस कर सकता है, जबकि शरीर के अंदर लिवर इफेक्ट हो रहा होता है.
कुछ लोगों में थकान, भूख कम लगना, मतली, उल्टी, पेट में परेशानी, हल्का बुखार और शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. बीमारी बढ़ने पर आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, पेशाब का रंग गहरा होना और पेट में सूजन जैसे संकेत नजर आ सकते हैं.
AIIMS के डॉक्टर ने दी सलाह
AIIMS के डॉक्टर के मुताबिक, हेपेटाइटिस को हल्के में नहीं लेना चाहिए. खासकर अगर किसी इंसान में लंबे समय से थकान, पीलिया या लिवर से जुड़ी कोई समस्या दिखाई दे रही है तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी टेस्ट करना चाहिए.
ख्याल रखने के लिए क्या करें?
हेपेटाइटिस से ख्याल के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. गंदे पानी और खराब खाना खाने से बचें. हेपेटाइटिस B से बचाव के लिए वैक्सीन मौजूद है, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर टीकाकरण कराया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही मुंह सूखना किस बीमारी का संकेत? जानें शरीर में होने वाले बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
45 mins agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
2 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
4 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
20 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
22 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines