सुबह उठते ही मुंह सूखना किस बीमारी का संकेत? जानें शरीर में होने वाले बदलाव

Dry Mouth Causes: सुबह मुंह सूखना जरूरी नहीं किसी बीमारी का संकेत हो. ऐसा पानी की कमी या कुछ दवाओं की वजह से भी हो सकता है. अगर समस्या लगातार बनी हुई है या दूसरे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं तो वक्त पर किसी डॉक्टर से बात करें.

Dry Mouth Causes
1 / 6
शरीर में पानी की कमी का संकेत. Image Credit- News24

Muh Sukhna: सुबह नींद से उठने के बाद मुंह का सूखा महसूस होना कई लोगों के लिए नॉर्मल बात हो सकती है. मगर रातभर पानी न पीने या मुंह खोलकर सोने की वजह से भी ऐसा हो सकता है, लेकिन हर दिन सुबह उठते ही मुंह बहुत ज्यादा सूखना नॉर्मल बात नहीं है. अगर आपको इसके साथ प्यास, गले में खराश या बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह शरीर में होने वाले कुछ बदलावों या किसी हेल्थ समस्या का संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी का संकेत

शरीर में पानी की कमी का संकेत2 / 6

रातभर पानी न पीने की वजह से शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है. खासकर अगर दिनभर पानी नहीं पिया गया हो, ज्यादा पसीना आया हो या सोने से पहले बहुत नमकीन खाना खाया गया हो तो सुबह मुंह सूखा महसूस हो सकता है. इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही ये 3 चीजें खाने पर दिनभर नहीं होगी कमजोरी, शरीर में एनर्जी रहने लगेगी

विज्ञापन

मुंह से सांस लेकर सोना

मुंह से सांस लेकर सोना3 / 6

अगर आपकी नाक बंद रहती है, एलर्जी की समस्या है या आप खर्राटे लेते हैं तो नींद के दौरान मुंह से सांस लेने की आदत हो सकती है. लगातार हवा अंदर जाने से मुंह में मौजूद नमी कम हो जाती है और सुबह उठते ही मुंह चिपचिपा या बेहद सूखा महसूस हो सकता है.

ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत

ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत4 / 6

कभी-कभी लगातार मुंह सूखना और बहुत ज्यादा प्यास लगना ब्लड शुगर बढ़ने से भी जुड़ा हो सकता है. शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने पर ज्यादा पेशाब आ सकता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है. अगर मुंह सूखने के साथ बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण भी हों तो डॉक्टर से सलाह लेकर ब्लड शुगर चेक करें.

विज्ञापन

कुछ दवाओं का असर

कुछ दवाओं का असर5 / 6

कई दवाओं के साइड इफेक्ट के तौर पर मुंह सूख सकता है. कुछ एलर्जी की दवाएं, डिप्रेशन या एंग्जायटी की दवाएं, ब्लड प्रेशर की कुछ दवाएं मुंह में बनने वाली लार को कम कर सकती हैं. अगर किसी दवा को शुरू करने के बाद यह समस्या बढ़ी है तो अपनी मर्जी से दवा बंद न करें.

स्ट्रेस का असर

स्ट्रेस का असर 6 / 6

स्ट्रेस लेने की वजह से भी मुंह सूखने की शिकायत हो सकती है. ऐसी स्थिति में शरीर की लार बनने की प्रक्रिया इफेक्ट हो सकती है. अगर स्ट्रेस के दौरान मुंह ज्यादा सूखता है तो यह भी एक कारण हो सकता है. इसलिए जरूरत से ज्यादा न सोचें. इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन