Cutis Laxa: बढ़ती उम्र के साथ स्किन का ढीला पड़ना और चेहरे पर झुर्रियां आना नॉर्मल बात है. पहले ऐसा 50 साल की उम्र के बाद होता था, लेकिन अब बहुत कम उम्र के लोगों में भी नजर आ रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों में भी यह समस्या देखने को मिल रही है और सोशल मीडिया पर भी इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में 6 साल की बच्ची का चेहरा बहुत ही बुढ़ा नजर आ रहा है. कई लोगों को लग रहा है कि यह तस्वीर असली नहीं है, लेकिन नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिसर्च के मुताबिक, अगर किसी बच्चे के चेहरे पर कम उम्र में ही उम्रदराज जैसा लुक दिखाई देने लगे तो इसे क्यूटिस लैक्सा नाम की बीमारी से जाना जाता है. यह एक तरह की कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर है, जिसकी पहचान वक्त पर करना जरूरी है.
क्या है क्यूटिस लैक्सा?
क्यूटिस लैक्सा को स्किन से जुड़ी एक बीमारी भी कहा जाता है. इसमें कनेक्टिव टिश्यू इफेक्ट होते हैं और यही टिश्यू स्किन, मांसपेशियों, जोड़ों और कई अंगों को मजबूती देने में मदद करते हैं. इस बीमारी में स्किन ढीली, कम लोच वाली और झुर्रीदार हो सकती है. चेहरे, गर्दन, बगल और जांघों के आसपास स्किन फोल्ड ज्यादा दिखाई दे सकते हैं.
बच्चे में क्यों दिख सकता है बुढ़ापे जैसा चेहरा?
स्किन की लोच बनाए रखने में इलास्टिक फाइबर बहुत जरूरी माना जाता है और इस बीमारी में इलास्टिक फाइबर बहुत इफेक्ट होता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है और स्किन बूढ़ी नजर आने लगती है. हालांकि, अगर वक्त पर ध्यान दिया जाए तो नॉर्मल स्किन को वापस आसानी से पाया जा सकता है. इस रिसर्च में आगे बताया जाता है कि इस बीमारी से बच्चे की स्किन ज्यादा इफेक्ट होती है, जिसे नॉर्मल करना मुश्किल हो जाता है.
सिर्फ चेहरे पर ही नहीं पड़ता असर
क्यूटिस लैक्सा को सिर्फ स्किन की बीमारी समझना सही नहीं है. इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं.
- हर्निया होना
- जोड़ों का जरूरत से ज्यादा ढीला होना
- फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होना
- दिल की बीमारी होना
क्यूटिस लैक्सा होने के कारण
क्यूटिस लैक्सा के अलग-अलग प्रकार होते हैं, लेकिन एक्वायर्ड और इनहेरिटेड ज्यादा इफेक्टिव हैं. इसमें से एक बीमारी दवा या इंफेक्शन होने की वजह से होती है, जबकि दूसरी बीमारी पेरेंट्स को हो जाने की वजह से होती है. यह उन जीन में बदलाव के कारण भी हो सकता है, जो इलास्टिन को काम करने में मदद करते हैं.
क्यूटिस लैक्सा होने के लक्षण
- बूढ़ा दिखाई देना
- चीजें सीखने में देरी होना
- ग्रोथ धीरे-धीरे होना
- रीढ़ की हड्डी इफेक्ट होना
- स्किन लचीली हो जाना
क्या इस बीमारी को रोका जा सकता है?
अभी साइंस इस बीमारी का सही इलाज तलाश कर रहा है. फिलहाल यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाए, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. इन बदलावों को रोकने के लिए डॉक्टर भी पूरी तरह से कुछ नहीं कर सकता.
इसे भी पढ़ें- एक्टर Mushtaq Khan की कैंसर से जंग लड़ते हुए गई जान, पेट दर्द की शिकायत के साथ गए थे हॉस्पिटल, जांच में सामने आया Cancer
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
2 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
2 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
4 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
5 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Soure- ncbi
First published on:
Know More: Editorial Guidelines