Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान ने गुरुवार शाम अपनी आखिरी सांसें लीं. मुंबई के नानावती अस्पताल में शाम 7 बजे के करीब मुश्ताक खान का निधन हो गया. मुश्ताक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी और जब उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया तो पता चला कि उन्हें कैंसर है. अगले कुछ दिनों में मुश्ताक की तबीयत और बिगड़ गई. मुश्ताक के बेटे ने मीडिया को यह जानकारी दी कि अस्पताल आने से पहले वे बिल्कुल ठीक थे और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने स्क्रीन को बताया कि मुश्ताक खान को 5 साल पहले कैंसर हुआ था और यही कैंसर 2 हफ्ते पहले रिलैप्स हो गया था.
कैंसर रिलैप्स ने ली जान
मुश्ताक खान को फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) था लेकिन वे कैंसर फ्री हो चुके थे. अब एकबार फिर कैंसर रिलैप्स हुआ तो पता चला कि मुश्ताक कैंसर की लास्ट स्टेज में थे. फेफड़ों के कैंसर के लौटने के कारण ही मुश्ताक की तबीयत बिगड़ी थी और अस्पताल में वे कैंसर से जंग हार गए.
क्या होता है फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों का कैंसर वो कैंसर है जिसमें कैंसर के एब्नॉर्मल सेल्स फेफड़ों में पनपना शुरू होते हैं. यही सेल्स शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकते हैं. फेफड़ों के कैंसर के आमतौर पर 2 प्रकार होते हैं, नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर और स्मॉल सेल लंग कैंसर. नॉन-स्मॉल लंग कैंसर ज्यादा कॉमन है और ज्यादा एग्रेसिव भी होता है.
किन लोगों को हो सकता है फेफड़ों का कैंसर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर का प्राइमरी रिस्क फैक्टर तंबाकू स्मोक करना है. सिगरेट, सिगार या पाइप्स से धूम्रपान करने वाले लोगों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा ज्यादा देखा जाता है. सेकंडहैंड स्मोक से दो-चार हो रहे लोगों को भी फेफड़ों का कैंसर हो सकता है. इसके अलावा, जो लोग घर के बाहर या अंदर वायु प्रदूषण का शिकार होते हैं कैंसर की चपेट में आ सकते हैं. रेडोन एक्सपोजर, काम की जगह पर एबेस्टोस, सिलिका या डीजल एग्जॉस्ट के कारण भी कैंसर का खतरा बढ़ता है. लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से लड़ रहे लोग और जेनेटिक्स के कारण भी फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना रहती है.
फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हो सकते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.