Brain Fog: ब्रेन फॉग के बारे में अक्सर ही सुनने में आता है, लेकिन यह कोई बीमारी नहीं है. ब्रेन फॉग को सीधे शब्दों में समझा जाए तो यह एक स्थिति है जिसमें ऐसा महसूस होता है कि दिमाग पर कोहरा छा गया है या बादल से दिमाग घिर चुका है. जब आप अचानक से कुछ सोच-समझ नहीं पाते हैं, कोई आपसे बात करता है और आपको समझ ही नहीं आता है कि आपसे क्या कहा जा रहा है, तो इसे ब्रेन फॉग कहते हैं. ब्रेन फॉग होने पर ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है और याद्दाश्त में कमी जैसे लक्षण (Brain Fog Symptoms) भी नजर आते हैं. यहां जानिए ब्रेन फॉग होने पर कैसा लगता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड बढ़ गया है तो खाना शुरू कर दीजिए सड़क किनारे मिलने वाले ये हरे पत्ते, Uric Acid कम होने लगेगा
ब्रेन फॉग के क्या लक्षण होते हैं
- ब्रेन फॉग होने पर फोकस करने में दिक्कत होने लगती है.
- याद्दाश्त की दिक्कतें होने लगती हैं और मेमोरी कम होने लगती है.
- मानसिक थकान महसूस होने लगती है और दिमाग बहुत ज्यादा थका हुआ सा लगता है.
- स्पष्टता की कमी महसूस होती है. ऐसा लगता है कि आप पूरी तरह से जागे हुए नहीं हैं.
- निर्णय लेने में कठिनाई होती है.
क्यों होता है ब्रेन फॉग
- ब्रेन फॉग होने का एक बड़ा कारण नींद की कमी होता है.
- खराब डाइट के कारण भी ऐसा हो सकता है.
- तनाव के कारण ब्रेन फॉग हो सकता है.
- शरीर में हार्मोनल बदलाव होने पर ऐसा होता है.
- विटामिन बी12 की कमी होने पर ब्रेन फॉग हो सकता है.
- शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर ब्रेन फॉग हो सकता है.
- किसी मेडिकल कंडीशन जैसे एनीमिया या दवाओं के असर से ऐसा हो सकता है.
कैसे कम होगा ब्रेन फॉग
ब्रेन फॉग दूर करने के लिए नींद की कमी पूरी करें. खुद को हाइड्रेटेड रखें, पानी पीते रहें, ब्रेक्स लेते रहें, स्क्रीन टाइम कम करें और संतुलित आहार पर ध्यान दें. अपनी मेंटल हेल्थ अच्छी रखकर ब्रेन फॉग से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह भिगोए हुए चने खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसा प्रभाव डालता है Soaked Chana
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
3 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
7 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines