ब्रेन फॉग क्या होता है? यहां जानिए Brain Fog हो तो क्या करना चाहिए

What Is Brain Fog: ऐसे बहुत से लोग हैं जो ब्रेन फॉग अनुभव करते हैं. यह कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है, जानिए यहां.

Brain Fog

ब्रेन फॉग क्या है औक इसे कैसे ठीक करें, जानिए यहां.

Brain Fog: ब्रेन फॉग के बारे में अक्सर ही सुनने में आता है, लेकिन यह कोई बीमारी नहीं है. ब्रेन फॉग को सीधे शब्दों में समझा जाए तो यह एक स्थिति है जिसमें ऐसा महसूस होता है कि दिमाग पर कोहरा छा गया है या बादल से दिमाग घिर चुका है. जब आप अचानक से कुछ सोच-समझ नहीं पाते हैं, कोई आपसे बात करता है और आपको समझ ही नहीं आता है कि आपसे क्या कहा जा रहा है, तो इसे ब्रेन फॉग कहते हैं. ब्रेन फॉग होने पर ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है और याद्दाश्त में कमी जैसे लक्षण (Brain Fog Symptoms) भी नजर आते हैं. यहां जानिए ब्रेन फॉग होने पर कैसा लगता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेन फॉग के क्या लक्षण होते हैं

  • ब्रेन फॉग होने पर फोकस करने में दिक्कत होने लगती है.
  • याद्दाश्त की दिक्कतें होने लगती हैं और मेमोरी कम होने लगती है.
  • मानसिक थकान महसूस होने लगती है और दिमाग बहुत ज्यादा थका हुआ सा लगता है.
  • स्पष्टता की कमी महसूस होती है. ऐसा लगता है कि आप पूरी तरह से जागे हुए नहीं हैं.
  • निर्णय लेने में कठिनाई होती है.

क्यों होता है ब्रेन फॉग

  • ब्रेन फॉग होने का एक बड़ा कारण नींद की कमी होता है.
  • खराब डाइट के कारण भी ऐसा हो सकता है.
  • तनाव के कारण ब्रेन फॉग हो सकता है.
  • शरीर में हार्मोनल बदलाव होने पर ऐसा होता है.
  • विटामिन बी12 की कमी होने पर ब्रेन फॉग हो सकता है.
  • शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर ब्रेन फॉग हो सकता है.
  • किसी मेडिकल कंडीशन जैसे एनीमिया या दवाओं के असर से ऐसा हो सकता है.

कैसे कम होगा ब्रेन फॉग

विज्ञापन

ब्रेन फॉग दूर करने के लिए नींद की कमी पूरी करें. खुद को हाइड्रेटेड रखें, पानी पीते रहें, ब्रेक्स लेते रहें, स्क्रीन टाइम कम करें और संतुलित आहार पर ध्यान दें. अपनी मेंटल हेल्थ अच्छी रखकर ब्रेन फॉग से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ