Snoring And Sleep Apnea: ज्यादातर लोग खर्राटों को आम समस्या समझते हैं, कुछ ऐसा जिसपर हंसी उड़ाई जाए या पार्टनर को टोका जा सके. लेकिन, खर्राटे असल में किसी बड़ी समस्या की तरफ इशारा भी हो सकते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. सौरभ मित्तल, असिस्टेंट प्रोफेसर, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन, एम्स नई दिल्ली. डॉ. सौरभ मित्तल का कहना है कि खर्राटे लेना केवल आवाज नहीं बल्कि स्लीप एपनिया का संकेत भी हो सकता है. आइए जानते हैं स्लीप एपनिया क्या है और इसके किन लक्षणों (Sleep Apnea Symptoms) से बचकर रहना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – किडनी फेलियर के चेतावनी संकेत क्या होते हैं? डॉक्टर ने बताए पैर में सूजन से लेकर बेहोशी जैसे लक्षण
क्या होता है स्लीप एपनिया
डॉ. सौरभ मित्तल बताते हैं कि स्लीप एपनिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें सोते समय बार-बार सांस रुकती है और फिर शुरू होती है. इसका सबसे आम प्रकार है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया.
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया में गले की मांसपेशियां ज्यादा ढीली हो जाती हैं जिसमें सांस की नली संकरी या कभी-कभी पूरी तरह बंद हो जाती है. जब ऐसा होता है तब सांस कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक रुक सकती है. खून में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाता है. दिमाग तुरंत एक आपात संकेत भेजता है ताकि सांस दोबारा शुरू हो सके. यह प्रक्रिया एक रात में बार-बार, यहां तक कि सैंकड़ों बार भी हो सकती है. इस वजह से नींद बार-बार टूटती है और शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता. अक्सर लोगों को इस दिक्कत का एहसास नहीं होता है. वे सुबह उठते हैं, थका हुआ महसूस करते हैं और सोचते हैं कि शायद नींद ठीक से नहीं आई.
स्लीप एपनिया के लक्षण क्या हैं
- स्लीप एपनिया में बहुत तेज या लगातार खर्राटे आते हैं, इसमें दम घुटने और हांफने जैसी आवाज आती है
- सुबह उठते समय मुंह सूखा होना
- पूरी रात सोने के बाद भी दिन में ज्यादा नींद आना
- ध्यान लगाने में दिक्कत या याद्दाश्त कम होना
- सोते समय सांस रुकने की घटना, जिसे आपके पार्टनर ने नोटिस किया हो.
स्लीप एपनिया गंभीर क्यों है
अगर समय पर इलाज ना किया जाए तो स्लीप एपनिया से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे हाई ब्लड प्रेशर जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है, हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा, टाइप 2 डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस, डिप्रेशन और चिंता. इसके अलावा, कई गंभीर मामलों में नींद के दौरान अचानक दिल की गति रुक जाना.
स्लीप एपनिया की जांच कैसे होती है
स्लीप एपनिया की जांच के लिए पॉलीसोमनोग्राफी की जाती है. कुछ मरीजों के लिए घर पर होने वाली सरल जांच उपलब्ध होती है.
स्लीप एपनिया का इलाज कैसे होता है
- स्लीप एपनिया के इलाज के लिए CPAP थेरेपी सबसे प्रभावी तरीका है
- जीवनशैली में प्रभाव जैसे वजन कम करना, सोने से पहले शराब ना पीना और करवट लेकर सोना
- ओरल डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है और कुछ खास मामलों में सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है
डॉक्टर कहते हैं कि खर्राटे सिर्फ बेडरूम की समस्या नहीं है बल्कि यह एक स्वास्थ समस्या है. लेकिन, समय रहते इस दिक्कत की पहचान और इलाज स्लीप एपनिया को ठीक करने में मददगार हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
7 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
8 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
12 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
13 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
15 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines