प्रेग्नेंसी में कराने चाहिए ये 6 टेस्ट, WHO ने कहा स्वस्थ महसूस हो तब भी जरूरी है जांच, मां और बच्चे की सेहत की मिलती रहेगी रिपोर्ट

Essential Tests During Pregnancy: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार ऐसे 6 टेस्ट हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को जरूर करवाने चाहिए. ये टेस्ट मां और बच्चे की सेहत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होते हैं.

Pregnancy Tests
1 / 7
प्रेग्नोंसी के दौरान कौन से टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. AI Generated Image

Tests In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं. इस दौरान हार्मोन चेंजेस, ब्लड वोल्यूम का बढ़ना और गर्भाशय की ग्रोथ होने जैसे बदलाव होने लगते हैं. ऐसे में प्रेग्नेंट महिला और बच्चे की सेहत की क्लॉज मोनिटरिंग जरूरी होती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि अगर महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान सेहतमंद महसूस होता है तब भी ये जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए. इससे किसी भी तरह के खतरे को पहले ही पकड़ा जा सकता है और मां-बच्चे की सेहत सुनिश्चित की जा सकती है. यहां जानिए WHO के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-कौन से टेस्ट जरूर करवाने चाहिए.

विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग्स

अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग्स 2 / 7

अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग्स से बच्चे के आकार और पॉजीशन का पता चलता है. अगर बच्चे की हड्डियों और ऑर्गन्स में किसी तरह की एब्नॉर्मेलिटीज की संभावना होगी तो पता चल जाएगी. इसके अलावा, बच्चे के शरीर पर फ्लुइड कलेक्शन का भी पता चलता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

ब्लड टेस्ट्स

ब्लड टेस्ट्स 3 / 7

ब्लड टेस्ट्स से प्रेग्नेंट महिला के शरीर में प्लेजेंटा से बने सब्सटेंस की जांच होती है. इसमें प्रेग्नेंसी असोसिएटेड प्लाज्मा प्रोटीन स्क्रीनिंग (PAPP-A) और ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (hCG) की जांच हो सकती है. Image Credits - Pexels

ग्लूकोज स्क्रीनिंग्स

ग्लूकोज स्क्रीनिंग्स 4 / 7

ग्लूकोज स्क्रीनिंग टेस्ट से गेस्टेशनल डायबिटीज का पता चलता है. यह ऐसी कंडीशन है जो प्रेग्नेंसी के दौरान डेवलप होती है. यह टेम्पररी है और डिलीवरी के बाद दूर हो सकती है. लेकिन, इससे सिजेरियन डिलीवरी की संभावना बढ़ सकती है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

यूरिन टेस्ट्स

यूरिन टेस्ट्स 5 / 7

प्रेग्नेंसी के दौरान यूरिन टेस्ट करने पर मां और बच्चे की सेहत और बच्चे की डेवलपमेंट की जांच होती है. इससे शरीर में प्रोटीन, ग्लूकोज, कीटोन्स और किसी तरह का बैक्टीरिया तो नहीं है यह सब देखा जाता है. Image Credits - Pexels

बेबी ग्रोथ मॉनिटरिंग

बेबी ग्रोथ मॉनिटरिंग 6 / 7

बेबी ग्रोथ मॉनिटरिंग में फिजिकल टेस्ट किए जाते हैं और बच्चे की डेवलपेंट की जांच होती है. देखा जाता है कि बच्चे को पर्याप्त पोषण मिल रहा है या नहीं. इसमें गर्भाशय का आकार कितना बढ़ा है यह देखा जाता है, अंबिलिकल कोर्ड तक ब्लड फ्लो कैसा है यह जांच होती है और एमनिओटिक फ्लुइड चेक किया जा सकता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर चेक्स

ब्लड प्रेशर चेक्स 7 / 7

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के ब्लड प्रेशर की नियमित जांच जरूरी है. सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80mmHg या इससे कम होना चाहिए. ब्लड प्रेशर की जांच इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे बच्चे के विकास में रुकावट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं और प्रीक्लेम्पसिया की संभावना बढ़ सकती है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - किडनी फेलियर के चेतावनी संकेत क्या होते हैं? डॉक्टर ने बताए पैर में सूजन से लेकर बेहोशी जैसे लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन