जल्दी जल्दी खाने से क्या होता है? डाइटिशियन ने कहा इन 5 बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

Eating Too Much: खाना खाने का मतलब सिर्फ पेट भरने से नहीं है, बल्कि इसे सही तरीके खाना भी मायने रखता है. अगर आप जल्दबाजी में खाना खाएंगे तो इसके कई नुकसान आपको देखने को मिल सकते हैं. आप बहुत ही कम उम्र में डायबिटीज और मोटापे का शिकार हो सकते हैं.

Jaldi Khana Khane Se Kya Hoga

इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार. Image Credit- News24

विज्ञापन

Jaldi Khana Khane Se Kya Hoga: आजकल ज्यादातर लोग अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं. कुछ लोग तो इस कदर हैं कि उन्हें सही से खाने का वक्त भी नहीं मिलता. बस जल्दी जल्दी खाकर ऑफिस जाना है, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने का मतलब सिर्फ पेट भरना नहीं होता, बल्कि ऐसे खाना होता है जिसे खाकर आप अच्छा महसूस करें. आप लंबे वक्त तक हेल्दी रहें और किसी भी तरह की बीमारी न हो. इसको लेकर डाइटिशियन और डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि जब हम बहुत तेजी से खाना खाते हैं तो दिमाग को पेट भरने का संकेत मिलने में समय लगता है. साथ ही आप 1 नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद कमजोर हो सकता है इम्यून सिस्टम, मजबूत मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

विज्ञापन

मोटापे का शिकार होना

जब हम जल्दी जल्दी खाते हैं तो दिमाग को पता नहीं लग पाता है कि आपका पेट भर गया है. इसकी वजह से इंसान ज्यादा खा लेता है और वजन बढ़ने या मोटापे का शिकार हो जाता है. इसलिए एक्सपर्ट धीरे-धीरे खाने की सलाह देते हैं, ताकि खाना आराम से पच सके.

खाना ठीक से न चबाना

जल्दी-जल्दी खाने की वजह से लोग खाना ठीक से नहीं चबा पाते. अधूरा चबाकर खाने से पेट पर असर पड़ता है, जिससे कई तरह की दिक्कते होने लगती हैं. गैस बनने, खाना सही तरह से न पचने या अपच जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. इससे आपको भी बहुत ही ज्यादा परेशानी हो सकती है. इसलिए खाना आराम से और ठीक तरह से चबाकर खाएं.

पेट से जुड़ी समस्या होना

खाना जल्दीबाजी में खाया जाता है तो इंसान ठीक तरह से नहीं चबाता. साथ ही, कई चीजें एक साथ खा लेता है, जिससे पेट में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि हर निवाला बहुत ही आराम से चबाकर खाना चाहिए. इससे रोटी, चावल, सब्जी या फिर नॉन वेज आसानी से पच जाएगा.

विज्ञापन

ब्लड शुगर बढ़ना

यह आदत आपके ब्लड शुगर को भी बढ़ाने का काम करती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बॉडी में कार्बोहाइड्रेट पहुंचता है, जिसका असर ब्ल्ड सेल्स पर पड़ता है. इससे ब्लड शुगर का लेवल अपने आप बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप वक्त लगाकर खाना खाएं और पांच से दस मिनट ऑफिस के लिए लेट हो जाएं.

मेटाबोलिक और दिल की बीमारी होना

जल्दी-जल्दी खाने की आदत पेट के आसपास चर्बी बढ़ने, हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और असामान्य कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का बन सकती है. इन सभी चीजों का ग्रुप मेटाबॉलिक सिंड्रोम कहलाता है, जो दिल या डायबिटीज का खतरा बढ़ा देता है. अगर आप इस आदत को नहीं बदलेंगे तो बहुत ही जल्दी इन बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ