40 की उम्र के बाद कमजोर हो सकता है इम्यून सिस्टम, मजबूत मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

How To Boost Immunity After 40 Years Age: क्या आप भी 40 की उम्र पार करते ही, बार-बार बीमार पड़ने लग गए हैं? जानिए आप कैसे मजबूत कर सकते हैं अपना इम्यून सिस्टम, अभी डालें ये आदतें.

How To Boost Immunity After 40 Years Age

40 के बाद कैसे अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें? (Image: Pexels)

विज्ञापन

बढ़ती उम्र का असर सेहत पर भी बराबर देखने को मिलता है. यही कारण है कि 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं, जिसका असर इम्यून सिस्टम की क्षमता पर भी पड़ सकता है. उम्र के साथ शरीर का संक्रमण से लड़ने की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है. यही कारण है कि आपने गौर किया होगा कि युवा के मुकाबले 40 की उम्र वाले लोगों में वायरल संक्रमण से बचाव और बीमारी से रिकवरी काफी धीरे हो जाती है. ऐसे में हम आपको 5 आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी सेहत बनाए रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AIIMS के डॉक्टरों ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक, इस तरह Fatty Liver हो सकता है रिवर्स

विज्ञापन

40 की उम्र के बाद क्यों इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है

जानकारी के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ इम्यूनोसिनेसेंस नामक प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसमें थाइमस ग्रंथि धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती है और संक्रमण से लड़ने वाली टी-कोशिकाओं (T Cells) का उत्पादन कम हो जाता है. इसके अलावा शरीर में हल्की सूजन, पोषक तत्वों का कम अवशोषण, मांसपेशियों में कमी और फिजिकल एक्टिविटी कम होना भी इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकते हैं. विटामिन D, आयरन और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी, तनाव और खराब जीवनशैली भी शरीर की सुरक्षा प्रणाली को कमजोर करने में भूमिका निभा सकते हैं.

सही आदतों से हासिल कर सकते हैं अच्छी सेहत

अगर आप भी 40 की उम्र पहुंचने वाले हैं या फिर पार कर चुके हैं, और बड़ी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं? ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है. क्योंकि सही बदलाव से ही आप अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं और भविष्य में परेशान करने वाली बड़ी दिक्कतों से बचाव कर सकते हैं. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हमने नीचे 5 चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अगर ठीक से अपनाया जाए, तो आप भी फिट रह सकते हैं.

40 के बाद कैसे मजबूत होगी इम्यूनिटी जानें

अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए, इन आदतों को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं:

विज्ञापन
  • प्रोटीन वाला संतुलित भोजन लें: दाल, अंडे, पनीर, दही और अन्य पौष्टिक चीजों को डाइट में शामिल करें.
  • रोज धूप लें: विटामिन D की कमी से बचने के लिए सीमित समय तक धूप लेना फायदेमंद हो सकता है.
  • कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें: तेज चलना, योग, साइकिल चलाना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शरीर को एक्टिव रहने में मदद करती है.
  • 7 से 9 घंटे की नींद लें: अच्छी नींद शरीर की रिकवरी और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है.
  • तनाव कम करें: ज्यादा तनाव से बढ़ने वाला कॉर्टिसोल शरीर की सुरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अपने आप पर काम करना जरूरी है. साथ ही,  नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें.

यह भी पढ़ें:  चिकन खाने से हो सकती है गंभीर बीमारी? वैज्ञानिकों ने इस बैक्टीरिया को लेकर किया आगाह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ