1 महीने तक लगातार केले खाने से क्या फायदा होता है? हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव

Banana Khane Se Kya Fayda Hota Hai: केला हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो वजन घटने के साथ-साथ किडनी पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. 

what happens when you eat banana for one month

केला खाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं- Image Credit- Freepik

Banana Benefits: केला बहुत ही सस्ता फल है और मार्केट में आसानी से मिल भी जाता है. खास बात यह है कि हम केल् का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं और इससे मिलने वाले पोषक तत्वों का लाभ ले सकते हैं. बस हमें केले खाने का सही तरीका पता होना चाहिए, क्योंकि कई बार गलत तरीका सेहत पर भारी पड़ सकता है. इसको लेकर स्वामी ओम का कहना है कि केले के अंदर पोटेशियम, विटामिन बी6 और फाइबर पाया जाता है. अगर इसका लगातार सेवन किया जाए तो फायदा देखने को मिल सकता है. यह फायदा आपको सिर्फ 1 दिन या 1 हफ्ते में नहीं, बल्कि 1 महीने में नजर आता है. अगर आप केले को 30 दिन लगातार खाते हैं तो आपको ये बदलाव महसूस हो सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिन केला खाने के फायदे | Eating Benefits of Banana 

दिल के लिए फायदेमंद- अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि केला पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन सिर्फ पेट के लिए नहीं है क्योंकि इसका सेवन करने से दिल भी हेल्दी रहता है. इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम दिल की धड़कन को नियमित रूप से चलाने का काम करता है.
एनर्जी देने का काम- केला एनर्जी देने का भी काम करता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट नेचुरल शुगर के तौर पर पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. आप इसका सेवन हल्की या कमजोर महसूस करने पर कर सकते हैं.
दिमाग के लिए फायदेमंद- दिमाग के लिए भी केला बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर इसका लगातार सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद विटामिन -ए, विटामिन-सी और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व दिमाग को शांत करने का काम करते हैं.
पेट के लिए फायदेमंद- केला पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको दस्त की शिकायत है या पेट खराब हो रहा है तो केला खाना फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक केला खाना पेट को हेल्दी रखता है.  
हड्डियों के लिए फायदेमंद- केले में कैल्शियम भरपूर रूप से पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. आप इसका सेवन कमजोरी को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं.

एक महीने तक केला खाने से वजन बढ़ सकता है?

अगर आपको लग रहा है कि इसका सेवन करने से वजन बढ़ जाएगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. यह आपके खाने पर निर्भर करता है, केला कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. लेकिन वजन बढ़ाने या कम करने के लिए आपको मेटाबॉलिज्म और व्यायाम पर भी ध्यान देना होगा.  

विज्ञापन

कैसे खाएं केला?

वजन बढ़ाने के लिए आप नाश्ते में 2 या 3 केले खा सकते हैं. वरना आप 1 केला खाएंगे तो आपको फायदा होगा. इसके साथ दूध या शेक लिया जा सकता है.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ