हिचकी को तुरंत कैसे ठीक करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया जबरदस्त नुस्खा, मिनटों में Hiccups से मिल जाएगा छुटकारा

Hiccups Treatment: हिचकी आने पर बेहद असहज महसूस होने लगता है. अगर बहुत ज्यादा देर तक हिचकी ना रुके तो इससे गले और सिर में दर्द भी हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण हिचकी से छुटकारा पाने के लिए किस नुस्खे को आजमाने की सलाह दे रहे हैं.

Hichki

बार-बार हिचकी आए तो आजमाकर देख लें ये नुस्खा.

Hichki Kaise Roke: हिचकी आना ऐसी दिक्कत है जो किसी के कंट्रोल में नहीं होती है. डायफ्ग्राम में एक स्पास्म वोकल कोर्ड्स को बंद कर देता है जिससे ‘हिक’ का साउंड आता है यानी हिचकी (Hiccups) आने लगती है. अक्सर कहते हैं कि हिचकी आने पर एक गिलास भरकर पानी पी लिया जाए तो दिक्कत दूर हो जाती है. लेकिन, अगर कई गिलास पानी पीने के बाद भी हिचकी ना रुके तो क्या करें? इस सवाल का जवाब दे रहे हैं आचार्य बालकृष्ण. यहां जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) के अनुसार किस तरह हिचकी से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन

हिचकी से कैसे मिलेगा छुटकारा

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अक्सर हिचकी आती है और चाहते हैं कि हिचकी से तुरंत राहत पा ली जाए तो इसके लिए पिप्पली, आंवला और सोंठ को बराबर मात्रा में लेकर इनका पाउडर बना लें. इस पाउडर को लगभग 3 ग्राम लेकर सुबह और शाम को खा लें. इस पाउडर के सेवन से हिचकी से राहत मिल जाती है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह नुस्खा हिचकी पर रामबाण साबित होता है.

विज्ञापन

इन नुस्खों से भी रुक सकती है हिचकी

विज्ञापन
  • हिचकी को रोकने के लिए 5 से 10 सेकेंड तक सांस रोककर देख सकते हैं. मुंह और नाक को बंद करके सांस रोकने पर हिचकी रुक सकती है. ध्यान रहे कि आप बहुत ज्यादा देर सांस ना रोकें.
  • ठंडा पानी पीने पर भी हिचकी रुक सकती है. कई लोग हिचकी रोकने के लिए पानी से गरारा करके भी देखते हैं.
  • एक चम्मच चीनी खाने से हिचकी रुक सकती है.
  • हिचकी (Hichki) रोकने के लिए नींबू चूस सकते हैं. यह नुस्खा असर दिखा सकता है.
  • अपनी जीभ को बाहर निकालकर पकड़ने पर हिचकी रुक सकती है.
  • हिचकी रोकने के लिए अक्सर ही लोग पेपर बैग लेकर उसमें सांस लेते हैं.
  • एकदम से किसी को सरप्राइज या शॉक करने पर भी हिचकी रुक सकती है.

हिचकी किन चीजों से ट्रिगर होती है

  • हिचकी आने की कई वजहें हो सकती हैं. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने पर हिचकी आ सकती है.
  • बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने पर हिचकी आ सकती है.
  • हिचकी आने की एक वजह बहुत ज्यादा खा लेना भी है.
  • अगर च्विंग्म खाते हुए गले में हवा चली जाए तो हिचकी आ सकती है.
  • धूम्रपान करते हुए भी शरीर में हवा जाने से हिचकी हो सकती है.
  • इमोशनल स्ट्रेस से भी हिचकी हो सकती है.

लंबे समय तक हिचकी आने की क्या वजह होती है

विज्ञापन

अगर लंबे समय से हिचकी हो रही है और खुद ही बंद नहीं हो रही है तो इसकी वजह गले में बाल फंसना हो सकता है. इसके अलावा थाइराइड की कोई दिक्कत या स्टमक एसिड श्सवन तंत्र तक आने लगें तो उससे ऐसा होता है. गले की दिक्कतें भी हिचकी की वजह बन सकती हैं.

डॉक्टर से कब लेनी चाहिए सलाह

विज्ञापन

अगर हिचकी 48 घंटों के बाद यानी 2 दिनों के बाद भी ठीक नहीं हो रही और लगातार आ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ