हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

10 से 19 साल की उम्र को WHO क्यों मानता है खास, इस दौरान शरीर में होते हैं ऐसे कौन-कौन से बदलाव?

शरीर का अंगों में बदलाव. Image Credit- News24  
विज्ञापन

इंसान के लिए हर उम्र बहुत खास होती है. इस दौरान एक नहीं बल्कि कई तरह से बदलाव होते हैं. 10 से 19 साल की उम्र बचपन से जवानी की ओर बढ़ने का अहम पड़ाव है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसे किशोरावस्था कहा जाता है. यह सिर्फ शरीर में बदलाव का समय नहीं है, बल्कि इस दौरान सोचने, महसूस करने, फैसले लेने और लोगों के साथ जुड़ने के तरीके में भी तेजी से बदलाव आते हैं. WHO इस उम्र को अच्छी सेहत की नींव रखने के लिए बेहद जरूरी मानता हैं. ऐसा क्यों और शरीर में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. 

इसे भी पढ़ें- खाना निगलने में दिक्कत, कुछ अटका हुआ महसूस होना, डॉक्टर ने बताया गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं

क्यों खास है 10 से 19 साल की उम्र?

WHO का कहना है कि किशोरावस्था में मेंटल और फिजिकल हेल्थ तेजी से होता है. इस दौरान बनने वाली कई आदतें आगे चलकर इंसान की सेहत पर लंबे समय तक असर डाल सकती हैं. खान-पान, नींद और दूसरी चीजों में कई तरह के बदलाव होते हैं. 

विज्ञापन

शरीर में तेजी से होते हैं ये बदलाव

इस उम्र में शरीर तेजी से बढ़ता है. हालांकि, हर इंसान में इन बदलावों का समय और रफ्तार अलग हो सकती है. WHO के मुताबिक, किशोरावस्था बदलाव का एक हिस्सा है. लंबाई और वजन में बदलाव, शरीर और हार्मोन से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

हार्मोनल बदलाव 

इस दौरान हार्मोनल बदलाव तेज होते हैं और शरीर धीरे-धीरे बदलने लगता है. लड़कियों में कई तरह के शारीरिक बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे स्तनों में बदलाव, पीरियड्स की शुरुआत और शरीर के आकार में बदलाव आदि. लड़कों में आवाज में बदलाव, चेहरे पर बाल आना और मांसपेशियों का मजबूत होना जैसे बदलाव दिखाई दे सकते हैं. 

विज्ञापन

दिमाग और सोच में बदलाव

किशोरावस्था में दिमाग डेवलप होता है. WHO के अनुसार, इस दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने. और जिंदगी के तौर तरीके बदलता है. इसी उम्र में बच्चे धीरे-धीरे ज्यादा सोचने और तर्क देने लगते हैं. 

शरीर का अंगों में बदलाव 

इस दौरान बॉडी में की तरह के बदलाव होते हैं. इंसान बॉडी डेवलपमेंट से जुड़ता है और अंगों की ग्रोथ देखता है. बच्चे अपनी पसंद-नापसंद, पहचान और भविष्य को लेकर ज्यादा सोचने लगते हैं. WHO के अनुसार, इस उम्र में सीखना और रिश्ते निभाना भी सीखता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Uric Acid: किन गलतियों के कारण शरीर में बढ़ने लगता है यूरिक एसिड? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola