Excessive Sugar Intake Effects: त्योहारों के दिनों में लोग आम दिनों से ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं. इस दौरान मिठाई, चॉक्लेट और शुगरी ड्रिंक्स भी बहुत पिए जाते हैं. लेकिन, इस हाई शुगर डाइट से कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसी बारे में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि हाई शुगर डाइट किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों या बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो संभलना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, जानिए कैसे होता है इलाज
ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है
शुगरी फूड्स जैसे शुगरी स्नैक्स, चॉक्लेट्स, आइसक्रीम, मिठाई और शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने पर ये स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं-
टाइप 2 डायबिटीज का खतरा- ज्यादा चीनी वाला खानपान टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का कारण बन सकता है. हाई शुगर डाइट से वजन बढ़ता है और मोटापा हो सकता है जोकि डायबिटीज की वजह बन सकते हैं.
हार्ट डिजीज और स्ट्रोक – हाई शुगर वाली डाइट लेने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, ब्लड फैट बढ़ता है और क्रोनिक इंफ्लेमेशन हो सकती है. हाई शुगर डाइट से मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है जिससे दिल को नुकसान पहुंचता है.
वेट गेन और मोटापा – हाई शुगर डाइट लेने पर शरीर को एक्सेस न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और खराब कैलोरी मिलती है. इससे शरीर फैट को स्टोर करने लगता है और मोटापा बढ़ता है.
फैटी लिवर डिजीज – ज्यादा चीनी का सेवन, खासकर सोडा और प्रोसेस्ड फूड्स से खाई गई चीनी सीधेतौर पर फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) की वजह बनती है. इसमें लिवर शुगर को फैट में बदलने लगता है.
ब्रेन हेल्थ बिगड़ना – ज्यादा चीनी के सेवन से दिमाग पर असर पड़ता है. इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है, न्यूरोइंफ्लेमेशन होती है और दिमाग के सीखने और समझने की क्षमता पर असर पड़ता है.
खानपान का ख्याल रखना है जरूरी
अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है. ताजा और नेचुरल फूड्स खाना, फल और सब्जियां खाना, शुगरी ड्रिंक्स के बजाय सादा पानी पीना, फूड लेबल्स देखकर लो शुगर वाली चीजों का सेवन करना, बैलेंस्ड थाली ज्यादा लेना और शुगरी फूड्स का सेवन कम करना बेहद जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकती है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की बीमारी? जानिए क्या हैं इसके रिस्क फैक्टर्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
प्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
1 hr agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
18 hrs agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
20 hrs agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoदशहरे की मिठाई पड़ सकती है भारी? डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन
23 hrs agoकरीना कपूर सोने से पहले पैरों के तलवों पर क्यों लगाती हैं घी? जानिए फायदे
1 day agoकिडनी फेलियर अचानक नहीं होता! शरीर के ये 3 संकेत समय रहते पहचानें
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी न करें इन चीजों का ज्यादा सेवन
1 day agoब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं? ये लक्षण देते हैं धोखा
1 day agoपैरों पर लाल-हरी धारियां क्यों दिखती हैं? जानिए क्या है यह कंडीशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Health Ministry
First published on:
Know More: Editorial Guidelines