Excessive Sugar Intake Effects: त्योहारों के दिनों में लोग आम दिनों से ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं. इस दौरान मिठाई, चॉक्लेट और शुगरी ड्रिंक्स भी बहुत पिए जाते हैं. लेकिन, इस हाई शुगर डाइट से कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसी बारे में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि हाई शुगर डाइट किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों या बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो संभलना जरूरी है.
ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है
शुगरी फूड्स जैसे शुगरी स्नैक्स, चॉक्लेट्स, आइसक्रीम, मिठाई और शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने पर ये स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं-
टाइप 2 डायबिटीज का खतरा- ज्यादा चीनी वाला खानपान टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का कारण बन सकता है. हाई शुगर डाइट से वजन बढ़ता है और मोटापा हो सकता है जोकि डायबिटीज की वजह बन सकते हैं.
हार्ट डिजीज और स्ट्रोक – हाई शुगर वाली डाइट लेने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, ब्लड फैट बढ़ता है और क्रोनिक इंफ्लेमेशन हो सकती है. हाई शुगर डाइट से मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है जिससे दिल को नुकसान पहुंचता है.
वेट गेन और मोटापा – हाई शुगर डाइट लेने पर शरीर को एक्सेस न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और खराब कैलोरी मिलती है. इससे शरीर फैट को स्टोर करने लगता है और मोटापा बढ़ता है.
फैटी लिवर डिजीज – ज्यादा चीनी का सेवन, खासकर सोडा और प्रोसेस्ड फूड्स से खाई गई चीनी सीधेतौर पर फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) की वजह बनती है. इसमें लिवर शुगर को फैट में बदलने लगता है.
ब्रेन हेल्थ बिगड़ना – ज्यादा चीनी के सेवन से दिमाग पर असर पड़ता है. इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है, न्यूरोइंफ्लेमेशन होती है और दिमाग के सीखने और समझने की क्षमता पर असर पड़ता है.
खानपान का ख्याल रखना है जरूरी
अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है. ताजा और नेचुरल फूड्स खाना, फल और सब्जियां खाना, शुगरी ड्रिंक्स के बजाय सादा पानी पीना, फूड लेबल्स देखकर लो शुगर वाली चीजों का सेवन करना, बैलेंस्ड थाली ज्यादा लेना और शुगरी फूड्स का सेवन कम करना बेहद जरूरी होता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.