Early Sleeping Benefits for Women: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में रात को वक्त पर सोना बहुत ही मुश्किल हो गया है. हमारा रूटीन ही पूरी तरह से बदल गया है. इंसान रात को देर से सो रहा है और दिन में देर से उठ रहा है. ज्यादातर लोग रात में 11 या 12 बजे सोने का प्लान करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना रात को 10 बजे सोना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह समय शरीर की नेचुरल बॉडी क्लॉक के सबसे करीब होता है. अगर आप रोजाना 10 बजे सोने का प्लान बनाते हैं तो आपका शरीर काफी हद तक रिपेयर हो जाएगा और अंदरूनी तौर पर आपको कई तरह से बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए इस लेख में रात को 10 बजे सोने के फायदे विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं का पेशाब क्यों निकल जाता है? एक्सपर्ट ने बताया वेजाइना में सेंसेशन की कमी होने का है बड़ा संकेत
10 बजे सोने से क्या होता है?
आयुर्वेद के अनुसार सोने के लिए सबसे अच्छा समय 10 बजे है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा शरीर एक नेचुरल टाइम टेबल पर काम करता है. साथ ही, दिमाग नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को रिलीज करना शुरू कर देता है. इससे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं.
शरीर में होंगे ये बदलाव
लिवर और पाचन तंत्र मजबूत होना- 10 से 2 बजे का टाइम शरीर के डिटॉक्स के लिए अच्छा माना जाता है. इस दौरान लिवर और पाचन तंत्र मजबूत होता है और लिवर शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है.
हार्ट पर असर– इससे हार्ट पर काफी असर पड़ता है. दिल हेल्दी रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. हालांकि, देर रात तक जागने वालों में तनाव बना रहता है.
वजन कंट्रोल होता है- रोजाना रात को 10 बजे सोने से वजन कंट्रोल रहता है और ओवरईटिंग और जंक फूड की क्रेविंग नहीं बढ़ती. वक्त पर सोने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है.
दिमाग शांत रहना- दिमाग बहुत ही शांत रहता है और इंसान की सोचने या समझने की क्षमता बेहतर होती है. साथ ही स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं भी कम हो जाती हैं.
स्किन और बालों पर दिखता है असर- यह आदत स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है. 10 बजे सोने से इंसान का शरीर रिपेयर होता है और बाल मजबूत होते हैं. चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.
कैसे बनाएं 10 बजे सोने की आदत?
- 10 बजे सोने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना होगा और अपने काम को वक्त पर निपटाकर सोना होगा.
- वक्त पर नींद लाने के लिए आपको रोजाना रात 9 बजे के बाद मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल बंद करना होगा.
- हल्दी और हल्का खाना अपने आहार में शामिल करें. इससे आपको बहुत ही अच्छी नींद आएगी.
- सोने से पहले रिलैक्सिंग म्यूजिक या गहरी सांसों का अभ्यास करें. इससे आपको बहुत ही फायदा होगा और आपको वक्त पर नींद आएगी.
इसे भी पढ़ें- ऑटोइम्यून डिजीज क्या होती है? एक्सपर्ट उमा कुमार ने बताया क्यों बच्चों को जरूरत से ज्यादा सुरक्षित रखना भी है खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
42 mins agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
3 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
5 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
7 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
8 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines