महिलाओं का पेशाब क्यों निकल जाता है? एक्सपर्ट ने बताया वेजाइना में सेंसेशन की कमी होने का है बड़ा संकेत

Urinary Incontinence Disease: एक उम्र के बाद महिलाओं में पेशाब निकल जाना या लीक होने की समस्या आम हो जाती है. लेकिन, अगर ऐसा बेहद कम उम्र में हो रहा है तो आपको एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

Early Sleeping Benefits for Women

पेशाब लीक होने के कारण

Bar Bar Peshab Aana: कभी-कभार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमारा टॉयलेट पहुंचने से पहले ही पेशाब निकल जाता है या लीक हो जाता है. ऐसा यूरिन कंट्रोल ना होने या बहुत देर से प्रेशर कंट्रोल करने की वजह से होता है. लेकिन, अगर आपका खांसते समय, भारी वजन उठाते वक्त, टेनिस खेलते वक्त या कुछ भी काम करते वक्त ऐसा हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करें. एक्सपर्ट डॉक्टर सुगंधा ने बताया है कि एक उम्र के बाद महिलाओं में यह समस्या आम हो जाती है. ऐसा अक्सर डिलीवरी के बाद होता है और बच्चे पैदा करने के बाद अक्सर महिलाएं पेशाब पर काबू नहीं कर पाती हैं. हालांकि, किसी बीमारी के अलावा दूसरी वजहों से भी हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरिन लीक क्या है? | What is Urinary Leak

यह एक ऐसी समस्या है जब इंसान का पेशाब बार-बार निकलता है और वह अपने कंट्रोल करने की क्षमता को खो देता है. एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर एक उम्र के बाद हो जाता है, लेकिन अगर आपके साथ बहुत ही कम उम्र में हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है.

पेशाब लीक होने के कारण

  • ज्यादा स्ट्रेस लेना
  • पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का कमजोर होना
  • मधुमेह के कारण
  • मूत्राशय खाली ना होना
  • वेजाइना में सेंसेशन की कमी होना

पेशाब कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?

पेशाब को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने आहार में मछली, अंडा, चिकन और टोफू जैसी चीजें खानी होगी. इसमें मौजूद प्रोटीन संतुलित आहार और अच्छे समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. यह प्रोटीन आपके पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने का काम करते हैं.

विज्ञापन

क्या खांसते समय यूरिन लीक होना नॉर्मल है?

अगर आपका पेशाब तब निकलता है, जब आपका पेशाब मूत्राशय पर नियंत्रण खो देता है या वेजाइना में सेंसेशन की कमी हो जाती है. स्ट्रेस लेने से भी मूत्राशय पर दबाव पड़ता है, जिससे मूत्र रिसाव हो जाता है.

काम आएगा यह नुस्खा

सबसे पहले आप 200 ग्राम धनिया लें और 100 ग्राम गोंद का पाउडर एक गिलास में डालें. सभी सामग्रियों को पानी में मिलाकर सेवन करें. ऐसा आप रात को 3 ग्राम पानी के साथ लें. यकीनन आपको कुछ ही दिनों में फायदा होगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ