हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए High BP से होने वाले नुकसान

High Blood Pressure Side Effects: विश्व स्वास्थ्य संगठन से जानिए हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं और यह शरीर के किन अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही, जानिए हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए क्या किया जा सकता है.

विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर के कारण शरीर में कौन-कौन सी दिक्कतें होती हैं? Image Credits - AI

High Blood Pressure Effects: हाई ब्लड प्रेशर का मतलब है शरीर की रक्त धमनियों में खून का तेज बहाव. धमनियां ही दिल से शरीर के अन्य अंगों तक खून को पहुंचाती हैं और अगर ब्लड प्रेशर ज्यादा हो तो धमनियां डैमेज होने लगती हैं. इसे ही हाइपरटेंशन (Hypertension) कहते हैं. हाइपरटेंशन को अक्सर लोग आम दिक्कत समझ लेते हैं लेकिन अगर हाई ब्लड प्रेशर का समय रहते सही इलाज ना किया जाए तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा तो बढ़ाता ही है, साथ ही शरीर के कुछ अंगों को खराब भी कर सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से जानिए हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन-किन अंगों पर नकारात्मक असर डालता है.

यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकता है कैंसर? WHO ने बताए Cancer के कारण और रिस्क फैक्टर्स

हाई ब्लड प्रेशर का शरीर पर असर | High Blood Pressure Effects On Body

  • WHO के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. इससे धमनियां कड़ी हो जाती हैं, ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दिल तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है.
  • ऑक्सीजन की कमी से दिल तक जाने वाली मसल्स की सेल्स मरने लगती हैं. ऐसे में जितना ज्यादा ब्लड फ्लो ब्लॉक्ड रहेगा उतना ही दिल को नुकसान होता जाएगा.
  • शरीर के हर अंग तक खून पहुंचाने की जद्दोजहद से हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है. इर्रेग्युलर हार्टबीट से व्यक्ति की जान भी जा सकती है.
  • हाई ब्लड प्रेशर के कारण मस्तिष्क तक सही तरह से
  • ऑक्सीजन और ब्लड की सप्लाई नहीं होती है जिससे स्ट्रोक आ सकता है.
  • हाई ब्लड प्रेशर किडनी डैमेज का भी कारण बनता है जिस कारण किडनी फेलियर हो सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन

हाइपरटेंशन से परेशान बहुत से लोगों को शरीर पर इसके कोई लक्षण (High BP Symptoms) नजर नहीं आते हैं. लेकिन, ऐसे भी लोग हैं जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर के कारण बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे –

  • सिर में तेज दर्द होना
  • छाती में दर्द
  • चक्कर आना या सिर घूमना
  • जी मिचलाना या उल्टी
  • देखने में दिक्कत होना, धुंधला नजर आना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • एंजाइटी होना
  • कंफ्यूजन होना
  • कानों में भिनभिनाने जैसी आवाज आना
  • नाक से खून बहना
  • हार्ट रिदम का एब्नॉर्मल हो जाना.

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है या शरीर पर ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से जांच करवाने में देरी ना करें.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर का क्या इलाज है

हाई ब्लड प्रेशर में लाइफस्टाइल में बदलाव करके स्थिति को कंट्रोल में रखा जा सकता है. इसके लिए हेल्दी डाइट लेना, कम नमक वाली डाइट लेना, वजन कम करना, फिजिकली एक्टिव रहना और तंबाकू छोड़ना फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए क्या करें

  • ज्यादा फल और सब्जियां खाएं
  • बैठें कम
  • फिजिकल एक्टिविटीज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं, जैसे स्वमिंग, रनिंग या वॉकिंग
  • स्ट्रेंथ बिल्डिंग पर ध्यान दें
  • हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मोडरेट से इंटेंस एरोबिक एक्टिविटी करें
  • अगर आप मोटे हैं या ओवरवेट हैं तो वज कम करें
  • डॉक्टर की बताई दवा समय पर लें और समय-समय पर जांच करवाते रहें.

इस तरह हाई बीपी का रिस्क होगा कम

विज्ञापन
  • स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें
  • रेगुलरी ब्लड प्रेशर चेक करें
  • हाई ब्लड प्रेशर का इलाज कराएं
  • अन्य मेडिकल कंडीशंस का इलाज कराएं
  • प्रदूषित हवा में कम से कम जाएं.

यह भी पढ़ें – पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कैसे ठीक होती है Jaundice की दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - WHO

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola