Black Coffee Side Effects: आजकल ज्यादातर लोगों अपने दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लैक कॉफी हेल्थ के साथ साथ शरीर को एनर्जी देने का काम करती है. इसका सेवन करने से नींद नहीं आती और काम को लेकर फोकस बढ़ता है. इसलिए ज्यादातर लोग चाय की वजह ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति के लिए सुबह ब्लैक कॉफी पीना सही नहीं माना जाता. खासतौर पर गलत समय या गलत तरीके से इसका सेवन कुछ समस्याओं को बढ़ा सकता है. अगर आप भी ब्लैक कॉफी पीते हैं तो यकीनन आपको यह लेख पढ़ना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले मोबाइल देखने की आदत है? आज ही छोड़ें वरना दिख सकते हैं ये खतरनाक लक्षण
ब्लैक कॉफी के फायदे क्या हैं?
ब्लैक कॉफी में कैफीन मौजूद होता है, जो दिमाग को एक्टिव करने में मदद करता है. इसके सेवन से थकान कम महसूस होती है और काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है. कुछ अध्ययनों के अनुसार, अगर सीमित मात्रा में कॉफी पी जाए तो मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो सकता है.
ब्लॉक कॉफी के सेवन को लेकर आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह उठते ही शरीर में वात दोष अधिक सक्रिय होता है. ब्लैक कॉफी की तासीर उत्तेजक होती है, जो वात और पित्त दोनों को बढ़ा सकती है. इसलिए इसे हर इंसान ना पीए क्योंकि इसके फायदे और नुकसान अलग अलग हो सकते हैं.
कॉफी का हो सकती है नुकसानदायक?
अगर आपको पाचन से संबंधित परेशानी है तो आपको गैस बनने की शिकायत हो सकती है. वहीं, कॉफी पीते वक्त इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
- पेट में जलन और एसिडिटी होना
- घबराहट या बेचैनी महसूस होना
- कुछ लोगों में सिरदर्द की समस्या
- कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ना
- नींद इफेक्ट होना
किन लोगों को सावधानी बरतनी
कॉफी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकती है. इसलिए एसिडिटी या गैस की समस्या वाले लोग इससे ज्यादा ना पिएं और हाई एंग्जायटी वाले लोग दूरी बनाएं. वहीं, अगर आप पी रहे हैं तो खाली पेट बिल्कुल भी सेवन ना करें.
ब्लैक कॉफी पीने का सही तरीका
आयुर्वेद के अनुसार, उठते ही खाली पेट कॉफी पीने के बजाय पहले गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है. इसके बाद हल्का नाश्ता करने के 30 से 60 मिनट बाद कॉफी ली जा सकती है. इससे पेट पर कम असर पड़ता है.
इसे भी पढ़ें- दही के साथ आलू खाने से क्या होगा? ये बदलाव देखकर चौंक जाएंगे आप
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
31 mins agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
6 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
8 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
9 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
10 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines