Fenugreek Seeds Water Benefits: किचन में मेथी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मेथी या इसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीते हैं तो लगभग एक महीने में शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं. हालांकि, इसका सेवन करने से लोगों को अलग-अलग फायदे हो सकते हैं. इसलिए अगर आपको कोई बीमारी है तो एक बार डॉक्टर से बात करें. हालांकि यह जानना बहुत जरूरी है कि इसका पानी पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स
मेथी का पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
मेथी का पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है. इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पेट साफ करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट की अंदरूनी लेयर को आराम देता है और एसिडिटी को कम करता है. इससे अपच या सीने में जलन से परेशान लोगों को फायदा होता है.
मेथी का पानी कैसे तैयार करें?
एक से दो चम्मच मेथी के दानों को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें.फिर सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं. चाहें तो भीगे हुए मेथी के दानों को भी चबा सकते हैं. आपको यह नुस्खा लगभग 1 महीने तक अपनाना है, ताकि फायदा जल्द से जल्द मिल सके.
मेथी का पानी पीने के फायदे
- मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. रोजाना पीने से मेथी का पानी पीने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
- मेथी में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है. हालांकि, सिर्फ मेथी का पानी पीने से वजन कम नहीं होता.
- कुछ अध्ययनों से संकेत मिलता है कि मेथी के दानों में मौजूद तत्व शरीर की इंसुलिन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इलाज न करें.
- कुछ शोध बताते हैं कि मेथी का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकता है. हालांकि, ऐसा हो जाए यह कहना नहीं जा सकता क्योंकि सबके लिए इसके फायदे अलग हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- हर महीने मुंह में हो जाते हैं छाले? न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा है ये गंभीर संकेत
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
56 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
16 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
19 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
21 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
21 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
22 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines