---विज्ञापन---

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? 1 महीने में दिख सकता है असर

Fenugreek Seeds Water: रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना पेट और दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर आप ज्यादा फायदे चाहते हैं तो आपको लगातार इसका सेवन करना होगा, ताकि इसका असर जल्द से जल्द बॉडी पर नजर आए. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.  

---विज्ञापन---

Fenugreek Seeds Water Benefits: किचन में मेथी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन  क्या आपको पता है कि मेथी या इसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीते हैं तो लगभग एक महीने में शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं. हालांकि, इसका सेवन करने से लोगों को अलग-अलग फायदे हो सकते हैं. इसलिए अगर आपको कोई बीमारी है तो एक बार डॉक्टर से बात करें. हालांकि यह जानना बहुत जरूरी है कि इसका पानी पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स

---विज्ञापन---

मेथी का पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

मेथी का पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है. इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पेट साफ करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट की अंदरूनी लेयर को आराम देता है और एसिडिटी को कम करता है. इससे अपच या सीने में जलन से परेशान लोगों को फायदा होता है.

मेथी का पानी कैसे तैयार करें?

एक से दो चम्मच मेथी के दानों को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें.फिर सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं. चाहें तो भीगे हुए मेथी के दानों को भी चबा सकते हैं. आपको यह नुस्खा लगभग 1 महीने तक अपनाना है, ताकि फायदा जल्द से जल्द मिल सके. 

---विज्ञापन---

मेथी का पानी पीने के फायदे 

  • मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. रोजाना पीने से मेथी का पानी पीने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. 
  • मेथी में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है. हालांकि, सिर्फ मेथी का पानी पीने से वजन कम नहीं होता. 
  • कुछ अध्ययनों से संकेत मिलता है कि मेथी के दानों में मौजूद तत्व शरीर की इंसुलिन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इलाज न करें. 
  • कुछ शोध बताते हैं कि मेथी का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकता है. हालांकि, ऐसा हो जाए यह कहना नहीं जा सकता क्योंकि सबके लिए इसके फायदे अलग हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- हर महीने मुंह में हो जाते हैं छाले? न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा है ये गंभीर संकेत

First published on: Aug 02, 2026 04:34 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola