Diet For Knee Pain: उम्र बढ़ने लगती है तो अक्सर ही घुटनों में दर्द रहने लगता है. इंफ्लेमेशन से या हड्डियों के कमजोर होने पर भी ऐसा होता है. वहीं, घुटनों के दर्द में खासतौर से खानपान का ख्याल रखना जरूरी है. खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जो घुटनों की सूजन को कम करती हैं, हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, मांसपेशियों को आराम देती हैं और घुटनों का दर्द दूर करती हैं. वहीं, ऐसे भी कई फूड्स हैं जिन्हें खाने पर ये सभी दिक्कतें बढ़ती हैं. अगर आप भी घुटने के दर्द (Ghutne Ka Dard) से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर घुटनों का दर्द कम होता है और क्या खाने से यह दर्द बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के लक्षण क्या होते हैं? यहां जानिए कैसे दिखते हैं फेफड़ों की बीमारी के शुरुआती लक्षण
घुटनों का दर्द कम करने के लिए क्या खाएं
फैटी फिश – घुटनों का दर्द कम करने के लिए फैटी फिश खाई जा सकती है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं और कार्टिलेज ब्रेकडाउन को कम करने में असरदार होते हैं. हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार फैटी फिश खानी चाहिए.
हरी पत्तेदार सब्जियां – खानपान में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल करें. पालक, केल, ब्रोकली और ब्रुसेल स्प्राउट्स घुटनों का दर्द कम करने में फायदेमंद होते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है.
सूखे मेवे और बीज – अपनी डाइट में सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट को शामिल करें. वहीं, बीजों में चिया सीड्स और अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो जोड़ों को रिपेयर करती है.
बेरीज और सिट्रस फ्रूट्स – ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और संतरे को डाइट का हिस्सा बनाएं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर ये फल कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और इनसे जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से राहत मिलती है.
हल्दी और अदरक – घुटनों का दर्द कम करने के लिए हल्दी और अदरक का सेवन किया जा सकता है. इन दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो घुटनों को राहत देते हैं.
घुटनों के दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए
- रिफाइंड कार्ब्स जैसे शुगर,वाइट ब्रेड, पेस्टरीज और शुगरी ड्रिंक्स घुटने के दर्द को बढ़ा सकते हैं.
- सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए इसीलिए लाल मीट और प्रोसेस्ड मीट नहीं खाना चाहिए.
- कॉर्न, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल से परहेज करना चाहिए.
- एल्कोहल के सेवन से परहेज करना जरूरी है.
- शुगरी स्नैक्स और डिजर्ट्स से भी घुटनों का दर्द बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें – Prostate Cancer है या नहीं कैसे पता करें? जानिए प्रोस्टेट कैंसर के 5 मुख्य चेतावनी संकेत क्या हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines