Prostate Cancer है या नहीं कैसे पता करें? जानिए प्रोस्टेट कैंसर के 5 मुख्य चेतावनी संकेत क्या हैं

Prostate Cancer Symptoms: प्रोस्टेट कैंसर होने से पहले शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं जानिए यहां. इस तरह समय रहते प्रोस्टेट कैंसर की पहचान हो सकती है और इलाज शुरू किया जा सकता है.

warning signs of prostate cancer
1 / 7
warning signs of prostate cancer

Prostate Cancer Ke Lakshan: पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर के सेल्स पनपने पर प्रोस्टेट कैंसर होता है. प्रोस्टेट पुरुष जननांग है जिसका आकार अखरोट की तरह नजर आता है. इस ग्रंथि में ज्यादातर बढ़ती उम्र के पुरुषों को कैंसर होता है. ऐसे में समय रहते प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Prostate Cancer Early Symptoms) को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट कैंसर होने से पहले शरीर कौन-कौन से चेतावनी संकेत देने लगता है. ये चेतावनी संकेत बताते हैं कि प्रोस्टेट कैंसर पनपने लगा है या पनप सकता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना 2 / 7

बार-बार पेशाब आना प्रोस्टेट की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है. अगर हर थोड़ी देर में पेशाब आने लगे, खासकर रात के समय पेशाब ज्यादा आए, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

बूंद-बूंद करके पेशाब आना

बूंद-बूंद करके पेशाब आना3 / 7

प्रोस्टेट में रुकावट से पेशाब बूंद-बूंद करके आने लगता है. प्रोस्टेट बढ़ जाने पर या प्रोस्टेट में ट्यूमर के फैलने से ऐसा हो सकता है. इस दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

पेशाब में खून नजर आना

पेशाब में खून नजर आना 4 / 7

पुरुषों में पेशाब में खून आने की वजह प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है. अगर अक्सर ही पेशाब में खून दिखता है या पेशाब करने में तकलीफ होती है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का साइन हो सकता है.

विज्ञापन

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन 5 / 7

अचानक से बिना किसी कारण के अगर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत हो रही है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है. प्रोस्टेट की दिक्कतों में अक्सर ही पुरुष इरेक्शन को मेंटेन नहीं कर पाते हैं. ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

अचानक वजन कम होना

अचानक वजन कम होना 6 / 7

अगर प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगी हैं, पेशाब करने में परेशानी हो रही है और अचानक से ही वजन कम होने लगा है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

 डॉक्टर से कब मिलना चाहिए 7 / 7

प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें नजर आने लगी हैं तो शर्माएं या घबराएं नहीं बल्कि डॉक्टर से संपर्क करें. आप यूरोलॉजिस्ट से मिल सकते हैं. कई बार ये दिक्कतें यूरिन इंफेक्शन या एनलार्ज्ड प्रोस्टेट के कारण हो सकती हैं और हो सकता है कि कैंसर की वजह से ना हो रही हों. लेकिन, कंफर्म करने के लिए डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन